शेभर के गोगा महाराज (Goga Maharaj) का मंदिर अहमदाबाद से 130 किलोमीटर दूर स्थित है। मंदिर में पाताल के स्वामी शेषनारायण की मूर्ति स्थित है। गोगा महाराज के प्रसिद्ध मंदिर का ऐतिहसिक रूप से अधिक महत्व है। इतिहास के अनुसार प्राचीन समय में शेभर गाँव में स्थित मंदिर को शेभर नगरी के नाम से जाना जाता था। वर्षों पहले प्राचीन नगरी से एक बनिए को चोरी के गुनाह में पकड़ा गया लेकिन राजा ने निर्दोष को सज़ा सुना दी और राजा की सज़ा से बनिया उदास हो गया।
एक भक्त ने बनिए को सलाह देते हुए कहा शेभर गाँव में एक भरवाड के घर गोगा महाराज की पूजा अर्चना की जाती है, वहाँ जाने से सभी परेशानियाँ दूर होंगी। बनिएने एक कन्या को अपना दुख को बताया और भरवाड की पुत्री ने आशीर्वाद दिया कि असली गुनहगार को सज़ा अवश्य मिलेगी। बनिया खुश होकर अपनी नगरी पुन: लौट जाता है।राजा ने बनिए को सम्मान के साथ राज्य का मुनीम घोषित कर दिया। इस घटना के पश्चात गोगा महाराज की ओर लोगों की श्रद्धा बढ़ती गई।
देखें ये वीडियो:
बनिए ने गाँव से गोगा महाराज को शेभर शहर ले जाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा शेभर नगरी का भविष्य खतरे में है और गोगा महाराज बनिए के साथ आने के लिए तैयार हो गए। बनिया गोगा महाराज की ज्योत शेभर लेकर आया। भगवान विष्णु की सात फनवाली शेष नारायण पत्थर की मूर्ति की स्थापना करके मंदिर की स्थापना की।
500 वर्षों के बाद एक किसान को नर्मदा नदी के तट पर मूर्ति मिली। गोगा महाराज ने किसान से कहा जिस जगह पर रथ रुकेगा वही मेरा निवास स्थान होगा। तभी से लोग उसी स्थान पर गोगा महाराज की पूजा अर्चना करने लगे। तभी से यह स्थान शेभर के नाम से जाना जाने लगा। मंदिर में विष्णु, महेश की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं।
ये भी पढ़ें: धनतेरस के दिन कीजिए भगवान धन्वंतरी की पूजा, जानिए क्या है महत्व
मंदिर परिसर में आकर्षक स्तम्भ और शिल्पकारी किया हुआ सर्प स्थापित है। मंदिर में प्रवेश करते ही ऐसी अनुभूति होती है मानो सर्पलोक में पहुँच गए हैं। सरस्वती नदी के तट कोकुँवारिका नदी के नाम से भी जाना जाता है। श्रावण कृष्ण पांचम यानी नागपंचमी के दिन बड़े से मेले का आयोजन होता है। पौराणिक स्थान प्राकृतिक सौन्दर्य से घिरा हुआ है। यहाँ आने वाले सभी भक्तों और पर्यटकों को आनंद की अनुभूति होती है।
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4