Laddu Gopal Treatment: भक्ति में इतनी शक्ति है कि वो भगवान को पैदा कर देती है। हमें भक्ति के लिए भगवान की जरूरत नहीं, भक्ति है तो भगवान खुद पैदा हो जाएंगे। ऐसा एक अजीबोगरीब मामला यूपी के आगरा में देखने को मिला है। एक पुजारी की भक्ति देख आपकी आंखें नम हो जाएगी।
आगरा के जिला हॉस्पिटल में उस समय हंगामा मच गया जब एक पुजारी भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति लेकर अस्पताल (Laddu Gopal Treatment) पहुंचा। पुजारी ने डॉक्टरों से कहा कि लड्डू गोपाल को गिरने की वजह से चोट आई है, उनका इलाज करिए। यह सुनते ही वहां मौजूद डॉक्टरों के होश उड़ गए।
Laddu gopal treatment
लड्डू गोपाल के हाथों पर चढ़ाया प्लास्टर:
आपने हिंदी भजन ‘भगत के वश में है भगवान’ जरूर सुना होगा। यह एक बहुत दर्द भरा भजन है जिसे सुनकर लोग अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पाते है। कहा जाता है ये भजन एक सच्ची घटना पर आधारित बताया जाता है। यूपी के आगरा में बिल्कुल भजन की घटना पर आधारित एक अजीब घटना देखने को मिली।
एक पुजारी भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति लेकर अस्पताल पहुंचा। पुजारी ने डॉक्टरों से कहा कि लड्डू गोपाल को गिरने की वजह से चोट आई है, उनका इलाज करिए। पुजारी की बात सुनकर वहां मौजूद डॉक्टरों के होश उड़ गए। पहले तो डॉक्टरों ने मना कर दिया, लेकिन बात बिगड़ती देख डॉक्टरों ने इजाल शुरू किया और लड्डू गोपाल के हाथों में प्लास्टर चढ़ाया।
पिछले 35 वर्षों से अर्जुन नगर के पथवारी मंदिर में पुजारी लेख सिंह गोपाल की मूर्ति लाए, जिसका हाथ सुबह स्नान करते समय गलती से टूट गया।
अस्पताल स्टाफ ने इलाज से मना किया तो पुजारी रोने लगा।
2/3 pic.twitter.com/2C7ute6i2X— हमारे मंदिर (@ourtemples_) November 20, 2021
आगरा के पथवारी देवी मंदिर की बताई जा रही घटना:
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर करते हुए लिख रहे है ”भक्त के वश में है भगवान।” यह भक्तिभाव से जुड़ा मामला आगरा के ख्वासपुरा खेरिया मोड़ पथवारी देवी मंदिर का बताया जा रहा है।
घटना उस वक्त हुई जब पुजारी भगवान को पूजा से पहले स्नान करा रहा था। तभी अचानक उसके हाथ से ये मूर्ति गिर गई। जिसके तुंरत बाद पुजारी उसे लेकर आगरा जिला अस्पताल पहुंच गया। एक बार डॉक्टर भी उसके बात सुनकर अचरज में पड़ गए, और इलाज के लिए मना किया। लेकिन फिर मामला बढ़ता देख डॉक्टरों ने भगवान की मूर्ति को प्लास्टर चढ़ाया।
ये भी पढ़ें: आज भी जंजीरों में कैद है ये पेड़, 123 साल पहले अंग्रेजी अफसर ने पेड़ को कराया था गिरफ्तार
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4