Mamata Mumbai Visit: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद सीएम ममता बनर्जी की नज़र लोकसभा चुनाव पर टिकी है। ममता बनर्जी लगातार दिल्ली के दौरे कर रही है। लेकिन इस बार दिल्ली दौरे के बाद सीएम ममता (Mamata Mumbai Visit) मुंबई के दौरे पर है। मुंबई दौरे के पहले दिन शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मुलाकात की। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को NCP सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात करेंगी।
गैर कांग्रेसी दलों को एकजुट करना चाहती है ममता!
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुंबई दौरे से कयास लगाए जा रहे है कि वो गैर कांग्रेसी दलों को एकजुट करना चाहती है। ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ प्रधानमंत्री का दावेदार गैर कांग्रेसी को बनाया जाए। लेकिन ममता बनर्जी का यह फार्मूला शायद ही कामयाब हो पाए। क्योंकि उनकी शरद पवार से मुलाकात से पहले नवाब मलिक ने कहा है कि कांग्रेस के बिना विपक्षी मोर्चा संभव नहीं है।
ममता बनर्जी ने किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन:
ममता बनर्जी की इस राजनीतिक दौरे की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन से हुई। यह पहला मौका था जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। इसकी जानकरी खुद सीएम ममता ने मीडिया को दी। सीएम ममता ने कहा कि ‘वो मुंबई काफी बार आई है लेकिन सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने का मौका नहीं मिला। लेकिन इस बार दर्शन करके भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ममता ने बताया कि ‘वो घर पर रोजाना गणपति बाप्पा की पूजा करती है।
कांग्रेस के बिना विपक्ष को एकजुट करना चाहती है ममता:
ममता बनर्जी लगातार विपक्ष को एकजुट करना चाहती है। राजनीति के जानकारों के अनुसार सीएम ममता को उम्मीद थी कि कांग्रेस भी पीएम पद के लिए उनको विपक्ष का चेहरा बना देगी। लेकिन ऐसा होता नहीं देख वो अब बिना कांग्रेस के विपक्ष को साधने में जुटी है। लेकिन ममता बनर्जी का प्रभाव सिर्फ बंगाल में देखने को मिलता है। उनका प्रभाव हिंदी भाषी राज्यों में ना के बराबर है। ऐसे में बिना कांग्रेस के विपक्ष को एक मंच पर लाना सीएम ममता के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: क्या है कोरोना का नया ओमीक्रॉन वेरिएंट, जानें डेल्टा वेरिएंट से है कितना खतरनाक
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4