MI vs SRH IPL 2021: आईपीएल 2021 में शुक्रवार को अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH IPL 2021) से होगी। हालांकि अभी अंतिम चार टीम में से चौथे स्थान के लिए मुंबई को किसी बड़े चमत्कार की जरुरत है। अगर ऐसा नहीं होता है केकेआर की टीम अंतिम चार में जगह बना लेगी। अभी तीन टीम चेन्नई, दिल्ली और आरसीबी का स्थान पक्का हुआ है। वहीं मुंबई और हैदराबाद के मैच के बाद तस्वीर बिल्कुल साफ़ हो जाएगी।
मुंबई को चाहिए 170 रनों की जीत:
बता दें मुंबई इंडियंस को अगर अंतिम चार में जगह बनानी है तो सनराइजर्स हैदराबाद को पहले खेलते हुए कम से कम 170 रनों के अंतर से हराना होगा। जो T20 इतिहास शायद पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन क्रिकेट में कुछ भी कहना गलत साबित हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम लगभग इस रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई को इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 170 रनों से हराना होगा। वहीं अगर मुंबई इंडियंस की गेंदबाज़ी आ गई तो वो उसी वक्त प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
कोलकाता की टीम का नेट रनरेट में काफी अच्छा:
आईपीएल के इस सीजन में केकेआर ने बड़ा ही शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है। केकेआर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह से हराया था उसकी वजह से कोलकाता के नेट रनरेट में काफी वृद्धि हो गई। कोलकाता की टीम के अब 14 प्वाइंट हो गए हैं और उसका प्लेऑफ में पहुंचना बिल्कुल तय माना जा रहा है। क्रिकेट पंडितों की मानें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का अंतिम चार में जाना तय है। ऐसे में फाइनल के लिए दिल्ली का चेन्नई से और बेंगलुरु का कोलकाता से मुकाबला होगा।
पांड्या, पोलार्ड और रोहित शर्मा पर दारोमदार:
हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस को बड़ी जीत की जरुरत है। अगर बात करें मुंबई के खिलाड़ियों की तो टीम के पास ऐसे कई स्टार बल्लेबाज़ है जो T20 में 300 के टीम के स्कोर को तक भी पहुंचा सकते है। हार्दिक पांड्या और पोलार्ड के साथ कप्तान रोहित शर्मा भी बड़े हिट लगाने के लिए मशहूर है। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई की टीम कोई बड़ा चमत्कार कर पाती है या नहीं…
यह भी पढ़ेंः धोनी ने छक्का लगाकर सीएसके को दिलाई जीत, प्लेआफ में पहुंची चेन्नई
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4