Modi Cabinet Expansion 2021: कई राज्यों में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल (Modi Cabinet Expansion 2021) में विस्तार करने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाली 4 जुलाई को मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet Expansion 2021) का विस्तार हो सकता है, यानी ये तीन दिन कई नेताओं के लिए बड़े अहम माने जा रहे है। इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कई मंत्रियों की पद से छुट्टी भी हो सकती है। इस सरकार के आने के बाद लगभग दो साल बाद मंत्रिमंडल में बदलाव होने वाला है।
इन चेहरों को मिल सकती है जगह:
ज्योतिरादित्य सिंधिया
भूपेंद्र यादव
सर्वानंद सोनोवाल
राहुल कस्वां
पशुपति पारस
अनुप्रिया पटेल
पूनम महाजन
यूपी से सबसे ज्यादा दावेदार:
उत्तर प्रदेश में अभी भाजपा की सरकार है। यूपी में अगले साल चुनाव होने वाले है। मोदी सरकार यूपी में होने वाले चुनाव के मद्देनज़र अपना ध्यान यूपी पर केंद्रित करना चाहती है। कहीं न कहीं इस फेरबदल में उसका भी ध्यान रखे जाने की पूरी संभावना है। उत्तर प्रदेश से 5 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इनमें वरुण गांधी, रामशंकर कथेरिया, रीता बहुगुणा जोशी, अनिल जैन और जफर इस्लाम के नाम शामिल हैं।
जानिए मंत्रिमंडल का पूरा लेखा-जोखा:
केंद्र में कुल 81 मंत्री बनाए जा सकते है। वर्तमान में मोदी कैबिनेट में कुल 53 मंत्री है। ऐसे में 28 मंत्री पद खाली है। अगर अभी की बात करें तो कैबिनेट में 9 मंत्री ऐसे हैं, जिनके पास एक से अधिक विभाग हैं। इनमें प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, हर्षवर्द्धन सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी के नाम शामिल हैं।
यहां पढ़ें: क्यूँ भारत-चाइना बॉर्डर पर 50,000 भारतीय ट्रूप्स भेजने की ज़रूरत पड़ी?
यूपी के अलावा अगर बात करें तो उत्तराखंड से अजय भट्ट, कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर, हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कस्वां, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र से पूनम महाजन के नाम संभावित मंत्रियों की फेहरिस्त में सबसे आगे चल रहे है।
यहां पढ़ें: Shimla Samjhota: जब भारत और पाकिस्तान ने मिलाया था एक-दूसरे से हाथ
देश दुनिया की खबरों को देखते रहें, पढ़ते रहें OTT INDIA App पर….
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
iOS: http://apple.co/2ZeQjTt