Mumbai Rains Updates: बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लोगों को उठानी पड़ती है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश (Mumbai Rains Updates) से मुंबईवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तबाही का मंज़र उस समय सामने आया जब मुंबई के चेंबूर और विक्रोली इलाके में मिट्टी धंसने की वजह से दीवार गिर गई। यह दर्दनाक घटना शनिवार देर रात 1 बजे हुई।
कच्चे-पक्के मकानों के बीच मिट्टी धंसने से हुआ हादसा:
महाराष्ट्र में भारी बारिश और निचले इलाकों में पानी भरने के हालात के बीच रविवार सुबह भयानक हादसा पेश आय़ा। मुंबई में चेंबूर के भरत नगर इलाके में कच्चे-पक्के मकानों के बीच मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा बल की टीमों को राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया है।
दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई:
घटना वाशीनाका के न्यू भारत नगर में हुई है। लगातार बारिश से मिट्टी धंसने से एक पेड़ दीवार पर गिरा और फिर दीवार गिर गई। इसमें 7 लोग दब गए और उनकी मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार दीवार के मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू:
घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। दीवार का मलबा हटाने की कोशिश हो रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के विक्रोली में भी हादसा हुआ है. यहां पर दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है लेकिन लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत पैदा कर रही है। चेंबूर में अब तक 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
घरों में भर गया बारिश का पानी:
महाराष्ट्र में बारिश के कारण लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मुंबई के बोरीवली पूर्वी इलाके में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सड़कों पर भा चारों तरफ पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। तेज बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत हो रही है।
ताज़ा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए OTT India News…
यहाँ पढ़ें: अफ्रीका में हो रहे ‘गृहयुद्ध’ का भारत के गुप्ता ब्रदर्स से क्या कनेक्शन?, जानिए पूरा मामला..
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4