Navjot Singh Sidhu Resigns: पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान शायद अब पार्टी की लुटिया डुबोकर ही शांत होता दिखाई दे रहा है। वैसे तो ये लड़ाई काफी पहले ही शुरू हो गई थी, बार-बार सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली तलब किया जा रहा था। कांग्रेस आलाकमान ने भरकश प्रयास भी किए थे, लेकिन अंत समय में सिद्धू ने सारा खेल सिर्फ आठ दिन में बिगाड़ दिया। अब कांग्रेस आलाकमान के लिए अमरिंदर सिंह को पार्टी में बनाए रखना और सिद्धू (Navjot Singh Sidhu Resigns) की नाराजगी दूर करना बड़ी चुनौती बन गई है। वहीं ऐसे हालात में सबसे ज्यादा संकट नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के सामने भी खड़े हो गए है।
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 28, 2021
दो महीने पहले सिद्धू बने प्रदेश अध्यक्ष:
काफी समय से कैप्टन और सिद्धू के बीच खींचतान जारी थी। इसी साल जुलाई में सोनिया गांधी ने बड़ा फैसला लेते हुए और सीएम अमरिंदर सिंह की बात को दरकिनार करते हुए पंजाब कांग्रेस की कमान सिद्धू को सौंप दी थी। इसके बाद सिद्धू ने समस्या को सुलझाने के बजाय विधायकों को साथ लेकर और उलझा दिया। फिर क्या था सभी ने मिलकर सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अंत में हारकर सीएम अमरिंदर सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया। इसे सिद्धू अपनी जीत मान बैठे और वो शायद भूल गए कि जिस कप्तान ने इस्तीफा दिया वो राजनीति की पिच पर फिफ्टी लगा चूका है। देश में इस समय अमरिंदर सिंह के बराबर अनुभव वाले बहुत ही कम नेता बचे है।
I told you so…he is not a stable man and not fit for the border state of punjab.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) September 28, 2021
आठ दिन में ही सिद्धू हो गए क्लीन बोल्ड!
बता दें 20 सितंबर को पंजाब को पहला दलित मुख्यमंत्री मिला। कांग्रेस के इस फैसले से बड़े-बड़े राजनीति के जानकार भी हैरान रह गए थे। क्योंकि पंजाब में करीब 30 फीसदी दलित वोट है। इससे कांग्रेस ने एक तीर से दो निशाने लगाए थे, लेकिन आठ दिन बाद ही नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा देकर पार्टी का सारा खेल ही बिगाड़ कर रख दिया। अभी पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। क्योंकि अमरिंदर सिंह पंजाब की राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते है। अगर उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डूबती नज़र आ सकती है।
मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी अपने पद से दिया इस्तीफा:
पंजाब कांग्रेस के कलह की कहानी एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि परगट सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है. परगट सिंह पंजाब खेल शिक्षा युवा मामलों के मंत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को भी सिद्धू समर्थक कई विधायक अपने पद से इस्तीफा दे सकते है। वहीं अब सभी की नज़र कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर टिकी है। देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि सिद्धू-कैप्टन की लड़ाई का कांग्रेस आलाकमान क्या रास्ता निकाल पाता है।
ये भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में कलह: अब प्रदेश अध्यक्ष पद के पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4