मध्य प्रदेश के महू के बड़गोंडा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी लड़की की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।आक्रोशित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। इस बार जमकर पथराव हुआ। लोगों ने पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की।इसी दौरान पुलिस ने लोगों पर फायरिंग कर दी और फायरिंग में घायल 18 वर्षीय भेरूलाल की मौत हो गई। कलेक्टर इलैया राजा टी ने इस मामले में इंदौर ग्रामीण क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है। यह पढ़ें: RRR Oscar 2023: नाटू नाटू को मिला 'ऑस्कर'! RRR ने बनाया इतिहासपथराव के दौरान बड़गोंडा थाना प्रभारी भरतसिंह ठाकुर और 20 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने इलाके से गुजरने वाले वाहनों पर भी पथराव किया। खबर यह भी मिली है कि वहां से कार से गुजर रही इंदौर की एक युवती पथराव में घायल हो गयी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना में कुल 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गोली लगने से मरे भेरूलाल का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे परिजन बच्ची का शव लेकर डोंगरगांव पुलिस चौकी पहुंचे। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान युवक गुस्से में नजर आया। उन्होंने पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की।OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगाOTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।