Nitish Bharadwaj: जब बात होती है ऑनस्क्रीन (onscreen) भगवान कृष्ण का किरदार निभाने की तब एक एक्टर हमेशा सबके दिमाग में आते है जिनका नाम है नितीश भारद्वाज। भारद्वाज ने B. R. Chopra की महाभारत में कृष्ण का रोल निभाया था। उन्होंने यह किरदार इतनी बखूबी निभाया कि वे नितीश के नाम से नहीं बल्कि कृष्णा के नाम से पहचाने जाने लगे। लेकिन शुरुआत में नीतीश ने कृष्णा का किरदार निभाने से मना कर दिया था। वे अभिमन्यु या विदुर का किरदार निभाना चाहते थे। भारद्वाज को विदुर के किरदार के लिए कास्ट कर लिया गया था।
वीरेंद्र राजदान को मिला विदुर का किरदार:-
अभिनेता नितीश ने बताया कि पहले मुझे विदुर के रोल में कास्ट किया गया था और सेट पर शूटिंग के लिए बुलाया गया। जब मैं मेकअप रूम में था तब वीरेंद्र राजदान कॉस्टयूम रूम में आए और उन्होंने कहा कि वह विदुर का किरदार निभा रहे हैं। तब मैंने कहा कि आप भी विदुर का किरदार कैसे निभा सकते हैं क्योंकि मुझे शूट के लिए बुलाया है।
Nitish Bharadwaj, Image Credit: Google Image
विदुर के बाद नकुल का किरदार निभाने को कहा गया:-
नितीश नाराज होकर रवि चोपड़ा से मिलने के लिए चले गए। उन्होंने इसके बारे में रवि से जवाब मांगा। तब रवि चोपड़ा ने उन्हें समझाते हुए कहा कि नीतीश की उम्र मात्र 23 या 24 साल है। और थोड़े एपिसोड के बाद विदुर को एक बुड्ढे के रूप में दिखाना है। तब जवान नितीश उस बूढ़े के किरदार में फिट नहीं होंगे। इसीलिए नितीश के हाथ से विदूर का किरदार चला गया। जिसके बाद उन्हें बीआर चोपड़ा ने फिर से बुलाया नकुल का किरदार निभाने के लिए।
देखें बॉलीवूड की चटपटी खबरें: आंटी और खबरी के साथ
नीतीश ने अभिमन्यु का किरदार निभाने कि इच्छा जताई:
तब नितीश ने कहा कि वह अभिमन्यु बनना चाहते हैं। उस समय पर बीआर चोपड़ा ने कुछ नहीं कहा और थोड़े दिन बाद भारद्वाज को बी आर चोपड़ा का कॉल आया कि उन्हें कृष्णा के रोल के लिए कास्ट करना चाहते हैं। इस बारे में बात करते हुए नितीश ने कहा कि उन दिनों वह काम से जब होटल वापस जाते थे तब उनको लैंडलाइन पर आए सारे कॉल के बारे में जानकारी मिलती थी।
नितेश भारद्वाज, Image Credit: Google Image
1 दिन उनकी मां ने उन्हें बताया कि कैसे गूफी पेंटल ने उन्हें कांटेक्ट करने की कोशिश की थी। कृष्णा के रूप में स्क्रीन टेस्ट करना चाहते हैं। लेकिन नितीश कृष्णा नहीं बनना चाहते थे इसीलिए उन्होंने अपनी मां को बोल दिया कि वह मना कर दे। मां ने गूफी पेंटल को बताया कि नितीश कोल्हापुर में है और जब वापस आएंगे तभी वह उनको इस ऑफर के बारे में बता सकेंगे।
यहां पढ़ें: बालासुब्रमण्यम ने 12 घंटे लगातार सिंगिंग कर 21 गाने का बनाया था रिकॉर्ड
नितेश भारद्वाज, Image Credit: Google Image
कृष्णा का किरदार निभाने से किया था इनकार:-
एक बार बीआर चोपड़ा से टकरा गए और नितीश के मना करने के बावजूद बीआर चोपड़ा ने उन्हें स्क्रीन टेस्ट देने के लिए कन्वेंस कर लिया। नितीश भारद्वाज कृष्णा के रोल में ऐसे फिट बैठे मानो कृष्ण का किरदार उनके लिए ही बना हो। उनको स्क्रीन पर देखकर कई लोगों का मानना था कि नितीश का जन्म कृष्णा का किरदार निभाने के लिए हुआ है। कई लोग उन्हें रास्ते में देखते ही उनके पांव छूने लगते क्योंकि उनको लगता था कि वह सच में कृष्णा हैं।
आज भी जब कृष्णा के रूप में किसी किरदार की बात होती है तब सबसे पहले नाम नितीश भारद्वाज का आता है। जिस तरह से महान अभिनेता नितीश ने कृष्ण का किरदार निभाया उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
देश दुनिया की खबरों को देखते रहें, पढ़ते रहें.. और OTT INDIA App डाउनलोड अवश्य करें.. स्वस्थ रहें..
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4