On This Day 4 August: आज के दिन भारत सहित विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है। बता दें आज के दिन (On This Day 4 August) यानी 4 अगस्त वर्ष 1929 को मध्य प्रदेश में खंडवा शहर में हिंदी सिनेमा प्रसिद्ध अभिनेता और गायक किशोर कुमार का जन्म हुआ था।
आवाज के जादूगर किशोर कुमार:
किशोर कुमार को भारत के सबसे प्रसिद्ध गायकों मे से एक माने जाते थे। वह महान अभिनेता अशोक कुमार के भाई थे। किशोर ने हिंदी भाषा के अलावा, बंगाली, मराठी, कन्नड़, असमी, मलयालम, भोजपुरी, उड़िया और उर्दू भाषा में गाने गाये है। किशोर कुमार को सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए, कुल आठ बार फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है। हिंदी सिनेमा में ‘किशोर कुमार पुरस्कार’ भी जोड़ा गया है, जिसका योगदान मध्य-प्रदेश सरकार ने किया था।
पहली कॉमेडी फिल्म ‘‘चलती का नाम गाड़ी’’ में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, उनकी इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक नई दिशा दी ।
आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं:
1666 : नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।
1886 : कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।
1870 : ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना।
19।4 : जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1929 : अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म।
1954 : पाकिस्तान सरकार ने हाफीज जलंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
1956 : देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ।
1967 : विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण।
1997 : मो. ख़ातमी ने ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2004 : नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
2007 : मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण।
2008 : सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया।
यहां पढ़ें: On This Day 3 August: आज ही के दिन भारत की खोज करने निकले थे कोलंबस
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4