Pakistan Jail Minister Viral Video: पाकिस्तान से हर दिन कुछ ना कुछ अजीब खबर देखने या सुनने को मिलती है। वहां कब क्या हो जाए उसका अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसको देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। ये मौका था एक दुकान के उद्घाटन का और वीडियो में जो शख्स हंसी के पात्र बने वो थे पाकिस्तान सरकार के जेल मंत्री (Pakistan Jail Minister Viral Video)। उद्घाटन के समय मंत्री साहब की कैंची नहीं चली तो रिबन को दांत से कुतर दिया।
اپنے حلقے میں دوکان کے افتتاح کا انوکھا انداز۔۔۔!!! قینچی کند اور خراب تھی۔۔!!! مالک دوکان کو شرمندگی سے بچانے کے لیے نیا عالمی ریکارڈ قائم کر دیا۔۔!!!@UsmanAKBuzdar pic.twitter.com/MRxedX0ZaB
— Fayaz ul Hassan Chohan (@Fayazchohanpti) September 2, 2021
जेल मंत्री फयाज अल हसन चौहान ने शेयर किया वीडियो:
इस वीडियो को खुद पाकिस्तान के जेल मंत्री फयाज अल हसन चौहान शेयर किया। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि ”अपने विधानसभा इलाके में एक नई दुकान खोलने का अजीब तरीका। बता दें मंत्री फयाज हसन अपने क्षेत्र में किसी नई दुकान का उद्घाटन करने पहुंचें थे लेकिन फीता काटने के लिए जब उन्होंने कैंची चलाई तो रिबन नहीं कटा। फिर हंसते हुए जेल मंत्री ने अपने दांतों से ही फीता काटकर उद्घाटन किया।
वीडियो पर अभी तक करीब 25 हजार बार व्यूज:
उन्होंने ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ”दुकानदार को शर्मिंदगी से बचाने के लिए मैंने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड। जेल मंत्री के ट्विटर अकाउंट पर साझा किए इस वीडियो पर अभी तक करीब 25 हजार बार व्यूज हो चुके है। इस वीडियो पर साथ ही 300 से ज्यादा रिट्वीट और 2700 लाइक मिल चुके है।
😬 Isi tharan record qaim hoty rahay tou aik din hum super power ban jaingy.
— Saad Khan Mayar (@saadkhanmayar) September 2, 2021
यूजर बोले- ये है इमरान का नया पाकिस्तान:
मंत्री फयाज हसन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर इस वीडियो का मज़ाक बना रहे है। एक यूज़र ने लिखा कि ”पाकिस्तान को चीन से सभी चीज़ें मुफ्त मिलती है, ये कैंची उसका एक छोटा सा नमूना है।” इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा कि ” इसी तरह चलता रहा तो एक दिन पाकिस्तान विश्व शक्ति बन जाएगा। साथ ही लिखा ” ये है इमरान खान का नया पाकिस्तान”
यहां पढ़ें: ऑनलाइन पिज्जा मंगवाने से पहले रहें सावधान! निकले लोहे की नट और बोल्ट
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4