Pankhuri Pathak Congress: उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 की रणभेरी बज चुकी है। गुरूवार को कांग्रेस ने अपने 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इसमें कई चर्चित नामों को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरूवार को सोशल मीडिया के माध्यम से पहली लिस्ट में 125 नामों की घोषणा की। इसमें अपने वादे के अनुसार 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिए गए। इसमें एक नाम सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है वो है पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak Congress) का। माना जा रहा है कि वो यहां वर्तमान भाजपा विधायक पंकज सिंह को कड़ी टक्कर देंगी।
छात्र राजनीति से सक्रिय पंखुड़ी पाठक:
बता दें नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। कोरोना काल में उन्होंने लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से कई बड़े अभियान भी चलाए थे। अब कांग्रेस ने उनको नोएडा से अपना प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेला है। नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलेवर्स की संख्या अच्छी खासी है। जहां ट्विटर पर पाठक के 4 लाख से अधिक फॉलवर्स हैं।
वहीं फेसबुक पेज पर करीब 2 लाख लोग उनसे जुड़े हुए हैं। ऐसे में अब उनके लिए चुनाव में लोगो से संवाद करना अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले बेहद आसान होगा। क्योंकि वो पहले से ही अपने क्षेत्र के लोगो से सोशल मीडिया के जरिये जुड़ी रहती है। वो दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति से ही काफी सक्रिय रही है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट है पंखुड़ी पाठक:
बता दें चुनाव आयोग ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए किसी भी रैली, रोड शो, नुक्कड़ सभा और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में प्रत्याशी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। अगर बात करें पाठक कि तो वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। पंखुड़ी पाठक कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट भी हैं। नोएडा विधानसभा सीट पर पंखुड़ी पाठक को इसका भरपूर फायदा मिल सकता है। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में कांग्रेस की नोएडा से प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक पार्टी की उमीदों पर कितना खरा उतर पाती है।
ये भी पढ़ें: कोरोना में फिर बड़ा उछाल, एक दिन में करीब 2 लाख तक पहुंचा नए केस का आंकड़ा
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4