PLC BJP Alliance: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तैयारी में जुटी है। जिन पांच राज्यों में चुनाव होंगे उनमें भाजपा पंजाब में थोड़ी कमजोर नजर आ रही थी। लेकिन शुक्रवार को भाजपा ने यहां बड़ा दांव चला है। पंजाब के सबसे दिग्गज नेता और पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन (PLC BJP Alliance) हो गया है। हाल ही में कांग्रेस से नाता तोड़ अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी का गठन किया था। भाजपा के साथ अमरिंदर सिंह की पार्टी के गठबंधन के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे।
पंजाब प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत से कैप्टन की मुलाकात:
बता दें अब पंजाब चुनाव में कुछ ही महीने बाकी रह गए है। ऐसे में भाजपा और PLC के गठबंधन से पंजाब में नए सियासी समीकरण बन गए है। क्योंकि पंजाब की राजनीति कैप्टन अमरिंदर सिंह के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आती है। ऐसे में अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन को पंजाब में भाजपा का बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। अमरिंदर सिंह की पार्टी में पहले से कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल है, ऐसे में भाजपा अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के स्थापक आदरणीय कैप्टन अमरिंदर सिंह जी आज दिल्ली निवास पर पधारे।
उनसे चर्चा में उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव झलकता है। वे पंजाब की जनता का हित चाहते हैं। इस संदर्भ में हमारे बीच विचारों का सुखद आदान – प्रदान हुआ। pic.twitter.com/ULuC8251cp
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 17, 2021
हमारा गठबंधन 101 प्रतिशत चुनाव जीतेगा: शेखावत
इस मुलाकात के बाद पंजाब भाजपा के प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘हमारा गठबंधन 101 प्रतिशत चुनाव जीतेगा। वहीं सीटों के बंटवारे पर शेखावत ने कहा कि ‘उपयुक्त समय पर सीटों के तालमेल के बारे में घोषणा की जाएगी। सीटों का तालमेल जीत की संभावना के हिसाब से तय किया जाएगा।’
अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा:
कांग्रेस के लिए भाजपा और अमरिंदर सिंह की पार्टी का गठबंधन बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि कुछ समय पहले तक अमरिंदर सिंह पंजाब में कांग्रेस के कैप्टन थे, लेकिन पार्टी में आपसी खींचतान के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन इस बात को कांग्रेस भली-भांति जानती है कि पंजाब की राजनीति में कैप्टन अमरिंदर सिंह का अहम भूमिका रहती है।
ये भी पढ़ें: यूपी को आज फिर बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, गंगा एक्सप्रेस-वे की रखेंगे आधारशिला
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App