PM Modi Address to Nation: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 9 बजे देश को संबोधित किया। PMO की ओर से ट्वीट में यह जानकारी दी गई। कोरोना काल में यह प्रधानमंत्री मोदी का 11वां राष्ट्र के नाम संबोधन (PM Modi Address Nation) था। पीएम मोदी ने कहा किसानों की परेशानियों को बहुत करीब से देखा। उन्होंने इस संबोधन में तीनो कृषि कानून वापस लिए जाने का ऐलान भी कर दिया।
वापस लिए जाएंगे तीनों कृषि कानून: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ”आज मैं आपको, पूरे देश को, ये बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को Repeal करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।
किसानों के कल्याण के लिए है हमारी सरकार: पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी हमारी सरकार, किसानों के कल्याण के लिए, खासकर छोटे किसानों के कल्याण के लिए, देश के कृषि जगत के हित में, देश के हित में, गांव गरीब के उज्जवल भविष्य के लिए, पूरी सत्य निष्ठा से, किसानों के प्रति समर्पण भाव से, नेक नीयत से ये कानून लेकर आई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के पास भी चला गया। मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से यह कहना चाहूंगा कि शायद हमारी तपस्या में कमी रही होगी कि हम किसान भाइयों को समझा नहीं पाए। आज प्रकाश पर्व है, यह समय किसी को दोष देने का नहीं है। मैं यह बताने आया हूं कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है।
कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक और अहम फैसला लिया:
आज ही सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक और अहम फैसला लिया है। जीरो बजट खेती यानि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए, देश की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर क्रॉप पैटर्न को वैज्ञानिक तरीके से बदलने के लिए: पीएम मोदी
इसे भी पढ़े: मिस्र में फैला बिच्छुओं का आतंक, बिच्छुओं के हमले से 500 से ज्यादा लोग घायल
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4