Gallantry Awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सुबह (22 नवंबर, 2021) राष्ट्रपति भवन में आयोजित Defence Investiture Ceremony-I में वीरता पुरस्कार और विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए। जो कि 2020 के लिए पुरस्कारों की पहली सूची थी।
वहीं दूसरी सूची के पुरस्कार आज शाम को आयोजित Defence Investiture Ceremony- II में प्रदान किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्वारा मरणोपरांत सहित कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र प्रदान किए गए। ये वीरता पुरस्कार विशिष्ट सेवा, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण का प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रदान किए गए।
#WATCH | J&K Police Sub Inspector Imran Hussain Tak conferred with Shaurya Chakra posthumously for killing a top terrorist commander & arresting another despite sustaining bullet injuries in Srinagar in 2017
His wife Gulnaz Akhtar received the award from the President in Delhi pic.twitter.com/MgdbAyCO3H
— ANI (@ANI) November 22, 2021
वर्ष 2018 में हुए जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के तहत 4 पैरा (विशेष बल) के लांस नायक संदीप सिंह को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। इस ऑपरेशन में संदीप सिंह ने एक आंतकवादी को मारा था और दो अन्य आंतकियों को घायल किया था। राष्ट्रपति द्वारा उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पुरस्कार स्वीकार किया।
दिल्ली: 2018 में जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन में एक विदेशी आतंकवादी को मारने और दो अन्य को घायल करने के लिए 4 पैरा (विशेष बल) के लांस नायक संदीप सिंह को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर को पुरस्कार दिया। pic.twitter.com/DGCu67WFmk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2021
वर्ष 2019 में 55वीं राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही हरी सिंह ने एक आतंकवादी को मार गिराया था और अन्य को घायल करने किया था, उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी राधा बाई ने पुरस्कार स्वीकार किया।
दिल्ली: 55वीं राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही हरि सिंह को 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकवादी को मारने और एक अन्य को घायल करने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी राधा बाई को पुरस्कार दिया। pic.twitter.com/IfWqh5vCI7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2021
पुलवामा हमले में पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। मेजर विभूति की माता ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।
President Kovind presents Shaurya Chakra to Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal (Posthumous), Rashtriya Rifles. He exhibited unparalleled valour and exceptional leadership qualities in various operations resulting in elimination of five terrorists & recovery of 200 kg of explosives. pic.twitter.com/rSxMv4NSKm
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 22, 2021
जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान A++ श्रेणी के आतंकवादियों को मारने के लिए शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी और मां ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया।
कोर ऑफ इंजीनियर्स के सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
Delhi: Sapper Prakash Jadhav from Corps of Engineers accorded the second-highest peacetime gallantry award Kirti Chakra (posthumously) for neutralising terrorists in an operation in J&K.
His wife and mother receive the award from President Ram Nath Kovind. pic.twitter.com/zeebN5ZL4h
— ANI (@ANI) November 22, 2021
देश दुनिया की खबरों को देखते रहें, पढ़ते रहें.. और OTT INDIA App डाउनलोड अवश्य करें.. स्वस्थ रहें..
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4