कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने में जुटी हैं. प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनावी रणनीतियां बनना शुरु कर दिया है.
इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी महिला वोटरों को लुभाने के लिए एक प्लान तैयार किया है. इसके प्लान के मुताबिक कांग्रेस राज्य में बीजेपी के सामने खुद की छवि को मजबूती देने में जुटी है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पहले ही चुनावों में महिला को चुनाव लड़ने के लिए न्योता दिया था. साथ ही प्रियंका ने इस बार चुनाव में महिला वोटरों को 40 फीसदी सीटें देने का एलान किया था.
उप्र की मेरी प्रिय बहनों,
आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर
सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे।
प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त pic.twitter.com/8P6BJwoAaE
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 1, 2021
साथ ही प्रियंका गांधी ने आगामी चुनाव के लिए 5 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य भी तय किया है. इस योजना के तहत कांग्रेस ने एक अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत लड़की हूं, लड़ सकती हूं नाम से चुनावी अभियान चलाने की तैयारी कर ली है.
महिलाओं को दी जाएंगी 40 फीसदी सीटें
इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से महिलाओं को अहमियत देने के लिए अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है. प्रियंका गांधी ने लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिलाओं के नाम पर ये एलान किया. कांग्रेस की इस घोषणा के तहत अगर पार्टी 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देती है तो प्रदेश में करीब 160 महिला कैंडिडेट मैदान में नजर आएगी.
महिलाओं के लिए मेगा प्लान
इसके साथ ही कांगेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को लेकर एक अभियान की भी शुरुआत कर दी है. यूपी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया है. खबरों की मानें तो प्रियंका गांधी 13 नवबंर को प्रदेश का दौरा कर सकती हैं यहां प्रियंका गांधी महिलाओं के साथ मीटिंग करने जा रही है. प्रियंका महिलाओं के साथ टाउनहॉल मीट करने जा रही हैं. प्रियंका के इस अभियान को लड़की हूं, लड़ सकती हूं ब्रिगेड नाम दिया है.प्रियंका के इस अभियान में साढ़े सात हजार महिलाएं तैयार की जाएगी.
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4