Priyanka Gandhi in Chitrakoot: करीब तीन दशकों से उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन तलाश रही कांग्रेस पार्टी इस बार पहले से मजबूत नज़र आ रही है। यूपी में कांग्रेस इस बार प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi in Chitrakoo) के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी है। प्रियंका गांधी भी पिछले 2-3 साल से यूपी में काफी सक्रिय नज़र आ रही है। जब भी कोई बड़ी घटना हुई तब प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अब चुनाव प्रचार में भी प्रियंका गांधी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां करके कांग्रेस के पक्ष में माहौल करने का पूरा प्रयास कर रही है। बुधवार को प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में महिलाओं के साथ संबोधन किया।
प्रियंका ने महिलाओं में भरा जोश:
प्रियंका गांधी ने मंदाकिनी नदी के किनारे नाव पर सवार होकर महिलाओं के साथ संवाद किया। प्रियंका ने महिलाओं के साथ संवाद में कहा कि ”महिलाओं में करुणा भाव होता है। राजनीति में हिंसा, क्रूरता, अत्याचार और शोषण खत्म करने के लिए महिलाओं का आगे आना जरूरी है। आप आगे आइए ताकि हम राजनीति, समाज और पूरे देश को बदल सकें। राजनीति में आजकल बहुत क्रूरता और हिंसा है। लखीमपुर में मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल दिया। सरकार ने अत्याचारी की मदद की। हिंसा को खत्म करने के लिए महिलाओं का राजनीति में आना जरूरी है।
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे
तुम कब तक आस लगाओगी तुम बिके हुए अखबारों से
कैसी रक्षा मांग रही हो दु:शासन दरबारों से
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे~ श्रीमती @priyankagandhi जी#LadkiHoonLadSaktiHoon pic.twitter.com/JXGZpV388G
— UP Congress (@INCUttarPradesh) November 17, 2021
ये भी पढ़ें: क्या प्रियंका गांधी कांग्रेस को यूपी में वापस दिला पाएगी तीन दशक से खोया जनाधार..?
प्रियंका गांधी ने शायराने अंदाज में कसा योगी सरकार पर तंज:
यूपी चुनाव में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली प्रियंका गांधी ने नाव में सवार होकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महिलाओं में अपने भाषण से जोश भरने की पूरी कोशिश की। प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रियंका ने शायराने अंदाज में तंज कस्ते हुए कहा…
”सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे
तुम कब तक आस लगाओगी बिके हुए अखबारों से
कैसी रक्षा मांग रही हो दु:शासन दरबारों से
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे”
उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के कांग्रेस के फैसले ने सभी पार्टियों का समीकरण बिगाड़ के रख दिया है। अगर वाकई प्रियंका गांधी का ये दांव यूपी चुनाव में चल निकला तो प्रदेश की योगी सरकार और अखिलेश की सपा के लिए आने वाला चुनाव काफी मुश्किल साबित हो सकता है। खैर ये तो समय आने पर ही पता चलेगा लेकिन एक बात साफ़ दिखाई दे रही है कि इस कांग्रेस पार्टी पुरे उत्साह के साथ चुनावी मैदान में उतरी है।
ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी हिंसा! प्रियंका गांधी का दिखा रौद्र रूप, पुलिस से कहा- हिम्मत है तो छूकर दिखाओ
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4