Priyanka Gandhi Vadra UP: लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा के बाद देर रात से ही बड़ा हंगामा शुरू हो गया। यूपी में तमाम विपक्षी राजनीतिक पार्टी भी धरना-प्रदर्शन पर कर रहे थे। वहीं कांग्रेस भी इस हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। देर रात प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra UP) अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर लखीमपुर खीरी के लिए निकल गई थी। लेकिन उनको पुलिस ने देर रात को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन उसके बाद उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका गांधी और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पुलिस ने जब धक्का देकर पुलिस गाड़ी के पास लेकर गए तो बीच-बचाव में प्रियंका गांधी ने पुलिस को जमकर सुनाई। प्रियंका ने कहा, महिला से बात नहीं कर सकते तो इनको मार रहे हो..
प्रियंका गांधी से पुलिस की नोकझोंक:
जब नाश मनुज पर छाता है,
पहले विवेक मर जाता है।।राज्यसभा सांसद @deependerSHooda के साथ ये बर्ताव भाजपाई की कायरता का प्रतीक है और @priyankagandhi जी का डटकर खड़े हो जाना साहस का।
विजय साहस की होगी।#PriyankaGandhiwithFarmers#लखीमपुर_किसान_नरसंहार pic.twitter.com/OXtpuu2JE1
— Congress (@INCIndia) October 4, 2021
इस वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुस्से में दिखाई दे रही थी। उन्होंने पुलिस से कहा कि अगर इस गाड़ी में लेकर जाओगे तो मेरा अपहरण होगा। ‘यही है तुम्हारा लीगल स्टेटस। मत समझो कि मैं नहीं समझती।’ अपनी गिरफ्तारी पर प्रियंका ने कहा ‘करो मुझे अरेस्ट, तुम जो हमें धकेल रहे हो ना, इसमें फिजिकल असॉल्ट, किडनैप की कोशिश, अटेंप्ट टू मोलेस्ट और अटेंप्ट टू हार्म है।’
भाजपा सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है, किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है। pic.twitter.com/51R5Kmt41B
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 4, 2021
इसके बाद भी प्रियंका गांधी का गुस्सा कम नहीं हुआ उन्होंने कहा कि ‘समझती हूं मैं सब, छूकर दिखाओ मुझे। अपने अफसरों और मंत्रियों से जाकर वारंट लाओ। उन्होंने पुलिस से कहा, ‘तुम्हारे प्रदेश में भले ही कानून ना हो, लेकिन इस देश में कानून है। मुझे धकेलकर यहां लाए हो और मुझे जबरदस्ती ले जा रहे हो. तुम्हारा कोई हक नहीं है।
ये रौद्र रूप है नारी का, दहन करेगी अहंकार।
यूपी की सड़कें भाजपा के घटियापन की गवाह बनी है।@priyankagandhi जी और @DeependerSHooda जी के साथ भाजपा की गुलाम पुलिस का रवैया अमानवीयता की हद है।
किसान को न्याय तो हम दिलाकर रहेंगे।#PriyankaGandhiwithFarmers#लखीमपुर_किसान_नरसंहार pic.twitter.com/fwIfq1rn4f
— Congress (@INCIndia) October 4, 2021
बता दें इस घटना के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जानकारी देते हुए कहा कि ”प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि ”प्रियंका गांधी वहां किसानों के दर्द-दुःख बांटने जा रही थी लेकिन इस तरह पुलिस द्वारा उनको हिरासत में लेना अलोकतांत्रिक है। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर दिया है और प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में बड़ा बवाल, किसानों पर चढ़ाई गाड़ी, दो की मौत और कई घायल
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4