Punjab CM Charanjit Channi: पिछले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी को बड़ा मुद्दा बनाया था। जिसके चलते कांग्रेस तीन राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब भी हो गई थी। अब एक बार फिर चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की चन्नी सरकार (Punjab CM Charanjit Channi) ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। चन्नी सरकार ने किसानों के दो लाख तक का कर्जा माफ करने का फैसला लिया है। पंजाब के सीएम चन्नी के इस फैसले को कांग्रेस का बड़ा दांव बताया जा रहा है।
कई परिवारों को राहत मिली:
पंजाब में होने वाले विधानसभा में अभी कुछ महीने बाकी है, लेकिन सीएम चन्नी ने बड़ा फैसला लेते हुए किसानों के दो लाख तक का कर्जा माफ करने का फैसला लिया है। राज्य सरकार पहले ही ऐसे 5.63 लाख किसानों के 4610 करोड़ रुपये के ऋण माफ कर चुकी है। इस मोके प्रदेश के सीएम चन्नी ने कहा कि ”सरकार किसानों का कर्ज माफ करने के लिए 12 सौ करोड़ रुपये की धनराशि जारी करेगी। ऐसे प्रदेश के हज़ारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
किसानों पर दर्ज FIR रद्द करने का फैसला:
चुनाव से पहले सीएम चन्नी ने बड़ा दांव खेलते हुए किसानों के कर्ज माफी के साथ कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरुद्ध दर्ज FIR भी रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। बता दें पंजाब सरकार से संयुक्त किसान मोर्चे ने इस मांग को प्रमुखता से रखा था। चन्नी सरकार ने पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गईं सभी एफआईआर को 31 दिसंबर, 2021 तक रद्द करने का भी एलान किया।
गुजरात की तरह पंजाब में बना सामान्य श्रेणी आयोग:
पंजाब में सीएम चन्नी प्रदेश में एक बार फिर सत्ता वापसी के लिए लगातार ऐक्शन में नज़र आ रहे है। दलित और किसान वर्ग के साथ पंजाब की चन्नी सरकार ने सामान्य श्रेणी आयोग बनाकर सामान्य वर्ग को भी बड़ी सौगात दी है। बता दें कि सामान्य वर्ग के कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इसको लेकर खुद सीएम चन्नी ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।
किसानों का साथ मिला तो जीत पक्की!
बता दें राजनीति के जानकर इसे कांग्रेस का पंजाब में चुनाव से पहले अब तक का सबसे बड़ा दांव मान रहे है। क्योंकि देश में पंजाब का नाम कृषि प्रधान राज्यों में सबसे ऊपर लिया जाता है। छोटे किसानों को राहत देने वाले यह फैसला किसानों के हित में माना जा रहा है।
इसे भी पढ़े: इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीएम मोदी और चुनाव आयोग से अपील, कहा- रैलियों में भीड़ पर लगाएं रोक
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4