Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव को लेकर आप पार्टी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को बड़ा ऐलान (Punjab Election 2022) किया है। दिल्ली के सीएम ने पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ”पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हर महिला एक हजार रुपये प्रति माह देंगे।” उन्होंने कहा ये देश ही नहीं अपितु दुनिया में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है। केजरीवाल की मुफ्त बिजली के बाद महिलाओं के लिए ये बड़ा ऐलान कई मायनों में अहम माना जा रहा है। केजरीवाल का सोमवार को पंजाब के मोगा में रैली को संबोधित किया।
परिवार की हर महिला को मिलेंगे एक हजार रुपये प्रति माह:
बता दें केजरीवाल ने दुनिया में कोई सरकार नहीं है, जिसने माताओं, बहनों और बेटियों के खाते में ₹1000 डाले हो। लेकिन पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हर महिला एक हजार रुपये प्रति माह देंगे। इसके अलावा केजरीवाल ने कहा अगर एक परिवार में सास, बहू और बेटी है तो तीनों के अकाउंट में हजार-हजार रुपए आएंगे। वहीं उन माताओं के लिए भी केजरीवाल ने एलान किया कि ”जिन माताओं को बुढापा पेंशन मिल रहा है उनके पेंशन के अलावा भी हजार रुपए देंगे। उन्होंने कहा पंजाब में इस बार सरकार का चयन महिलाओं के हाथ में है।
"Punjab में आजकल एक नकली Kejriwal घूम रहा है।
मैं जो भी वादा करके जाता हूँ, वो दो दिन बाद वहीं बोल देता है लेकिन करता नहीं है।"
आखिर कौन है ये नकली केजरीवाल? देखिए 👇🏼
– CM @ArvindKejriwal #KejriwalDiTeejiGuarantee pic.twitter.com/QoWXCIhcjT
— AAP (@AamAadmiParty) November 22, 2021
आजकल पंजाब में नकली केजरीवाल घूम रहा है: सीएम केजरीवाल
इस रैली में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर जमकर तंज कसा। केजरीवाल ने कहा कि ”आजकल पंजाब में नकली केजरीवाल घूम रहा है। मैं जो भी पंजाब में वादा करके जाता हूं, वो वही बोल देता है। इसके अलावा उन्होंने कहा बिजली का बिल जीरो कोई कर सकता है तो केजरीवाल ही कर सकता है। उस नकली केजरीवाल से पंजाब के लोगों बचकर रहना होगा। इसके बाद केजरीवाल लुधियाना में चार बजे ऑटो रिक्शा वालों से मुकालात की।
ये भी पढ़ें: आज भी जंजीरों में कैद है ये पेड़, 123 साल पहले अंग्रेजी अफसर ने पेड़ को कराया था गिरफ्तार
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4