Punjab Election 2022: 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। कांग्रेस-भाजपा के अलावा इस बार सभी की निगाहें आम आदमी पार्टी पर रहने वाली है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल अपनी पार्टी का वर्चस्व दिल्ली के बाहर अन्य राज्यों में भी स्थापित करने की जुगत में लगे है। फ्री बिजली का उनका वादा दिल्ली में काफी कारगर साबित हुआ था। अब अन्य राज्यों (Punjab Election 2022) में भी इसी वादे के साथ दिल्ली के सीएम केजरीवाल लगे हुए है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
Aam Aadmi Party announces its first list of candidates for 2022 Punjab assembly elections pic.twitter.com/CSGFX9TcPt
— ANI (@ANI) November 12, 2021
AAP ने जारी की 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट:
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में अब कुछ ही समय रहा है। इसको देखते हुए अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। अभी तक किसी भी पार्टी द्वारा आधिकारिक यह पहली उम्मीदवारों की लिस्ट है। आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा सहित सभी 10 मौजूदा विधायकों के नाम शामिल है।
पहली लिस्ट में इनको मिला स्थान:
आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी इस सूची में कुल 10 लोगों के नाम शामिल हैं। जिसमें पार्टी ने गढ़शंकर से जय किशन रूडी, कोटकपूरा से कुलतार सिंह सांधवां, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, जगरांव से सरवजीत कौर मनुके, निहाल सिंह वाला से मंजीत बिलासपुर, बुढलाडा से प्रिंसिपल बुधराम, दिरबा से हरपाल सिंह चीमा, सुनाम से अमन अरोरा, बरनाला से गुरमीत सिंह, मेहल कलां से कुलवंत पंडोरी को टिकट दिया है।
गौरतलब है कि पिछले साल 2017 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के 20 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन बाद में 6 विधायकों ने पार्टी को छोड़ दिया है। और 4 मौजूदा विधायकों के नाम इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले जालंधर में व्यापरियों और उद्योगपतियों से अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की थी। इसके भी बाद में कई मायने निकाले गए थे। अब देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि क्या इस बार पंजाब में केजरीवाल कोई बड़ा उलटफेर कर पाते है या नहीं..?
ये भी पढ़ें: राजस्थान में करणी माता का दिव्य मंदिर, चूहों वाली माता के नाम से है प्रसिद्ध
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4