Punjab New CM Name: पंजाब में भी गुजरात जैसा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। लेकिन पंजाब की स्थिति अलग जहां गुजरात भाजपा में आपसी खींचतान नहीं थी, इसके उलट पंजाब में कांग्रेस दो खेमों में बटी है। जिसका नतीजा कांग्रेस के कद्दावर नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन अब कांग्रेस के सामने चुनौती (Punjab New CM Name) बड़ी है। अब जो करना है वो पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को करना है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह का विकल्प बहुत ही मुश्किल:
अब सभी की निगाहें अमरिंदर सिंह के उत्तराधिकारी पर टिकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का विकल्प खोजना पार्टी के लिए बहुत ही मुश्किल होगा। अमरिंदर सिंह को राजनीति का 52 साल का लंबा अनुभव है। उनके चेहरे पर ही कांग्रेस ने कई सालों बाद पंजाब में सत्ता वापसी की थी। अमरिंदर सिंह वो राजनेता है जिनके बल पर पार्टी सरकार बना सकती थी।
अब अगले साल चुनाव होने वाले है। ऐसे में अमरिंदर सिंह अगर कांग्रेस का साथ छोड़ देते है। तो कांग्रेस के लिए पंजाब में अपना वजूद बचा पाना भी मुश्किल होता दिखाई दे रहा है। ये बात अलग है कि पंजाब के कई मौजूदा विधायक सीएम अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत पर उतर आए थे।
नए सीएम के रूप में कई नाम दौड़ में:
सभी की नज़रें इस बात पर रहने वाली है अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस रेस में सुनील जाखड़, सुखजिंदर रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, नवजोत सिंह सिद्धू और अंबिका सोनी के नाम शामिल है। लेकिन ये देखना बड़ा भी बड़ा अहम हो जाता है कि इनमें से कोई अमरिंदर सिंह की बराबरी कर पाएगा। अपने दम पर कांग्रेस की सत्ता वापसी करवा पाएगा..? और जिस तरह इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि उन्होंने अपमानित महसूस किया है। अगर कांग्रेस का दामन छोड़ अमरिंदर सिंह चुनाव मैदान में उतर गए तो कांग्रेस की सत्ता वापसी बेहद मुश्किल दिखाई देगी।
यहां पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा- मैंने अपमानित महसूस किया
प्रताप सिंह बाजवा हो सकते है पंजाब के नए सीएम:
सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए है। और अमरिंदर सिंह उनके नाम पर साफ़ शब्दों में मना कर चुके है। अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के लिए कहा, ‘जो एक मंत्रालय नहीं चला पाया वो प्रदेश क्या चलाएगा। इस रेस में सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे है। लेकिन आपको याद होगा सुनील जाखड़ अपना लोकसभा चुनाव भी हार गए थे। ऐसे में ये बात उनके लिए थोड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है।
वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा का नाम आ रहा है। प्रताप बाजवा राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। काफी समय से पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार है। और दोनों खेमों में स्वीकार्यता रखते हैं। ऐसे में अगर प्रताप सिंह बाजवा के नाम पर मुहर लग जाए तो ये चौंकाने वाली बात नहीं होगी।
यहां पढ़ें: CM Amarinder Singh Resign: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4