Rajasthan ByElection 2021: देशभर से आए उपचुनाव परिणाम में कांग्रेस के लिए कुछ राहत की खबर है। हिमाचल और राजस्थान में कांग्रेस ने सभी सीटों पर जीत दर्ज करके सभी को चौंका दिया है। राजस्थान में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Rajasthan ByElection 2021) में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की। लेकिन कांग्रेस की जीत से ज्यादा चर्चे भाजपा की हार के हो रहे है। इसके पीछे का कारण है कि इन दोनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशियों से भी कम वोट प्राप्त कर पाए है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व पर अब सवाल उठ रहा है। इस चुनाव में पायलट-गहलोत एक साथ चुनाव प्रचार में नज़र आए थे।
दोनों सीट पर जीती कांग्रेस:
बता दें धरियावद में बीजेपी का विधायक था। लेकिन अब उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा ने भाजपा के खेतसिंह मीणा को मात दी है। इस सीट पर कांग्रेस के नगराज मीणा ने कुल 18 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। यहां दूसरे स्थान पर BTP के थावरचंद मीणा रहे। वहीं, भाजपा तीसरे स्थान पर रही। वहीं वल्लभनगर में तो भाजपा की और भी फ़ज़ीहत हुई है। वहां भाजपा से चौथे स्थान पर रही है। जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी प्रीति शक्तावत ने RLP के उदयलाल डांगी को करीब 20 हज़ार मतों के अंतर से हराया है।
वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रीति शक्तावत जी तथा धरियावद से कांग्रेस के श्री नगराज मीणा को विधानसभा उप चुनावों में जीत के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 2, 2021
सीएम गहलोत ने जताया जनता का आभार:
कांग्रेस की दोनों सीटों पर जीत के बाद सीएम अशोक गहलोत ने दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ” वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रीति शक्तावत जी तथा धरियावद से कांग्रेस के श्री नगराज मीणा को विधानसभा उप चुनावों में जीत के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई। इसके बाद उन्होंने आगे लिखा कि ‘कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है, विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ी है तथा एक बड़ा सन्देश दिया है।”
गौरतलब है कि वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत और धरियावद में भारतीय जनता पार्टी के विधायक गौतम लाल मीणा के निधन के कारण ये उपचुनाव हुए। इन दोनों नेताओं का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था। अब ये दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में गई है। वहीं भाजपा की करारी हार से पार्टी में चिंता का विषय बना हुआ है।
यहाँ पढ़ें: UP Chunav 2022: बंगाल के ‘खेला होबे’ की तर्ज पर उत्तरप्रदेश में ‘खेला होई’ का नारा!
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4