Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में रविवार को राजभवन में अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का पुर्नगठन (Rajasthan Cabinet Expansion) आखिरकार हो गया। करीब 2 साल से सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान चलती रही थी। जिसका कांग्रेस आलाकमान को हल निकालने में काफी समय लग गया। जयपुर स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट खेमे के चार विधायकों को शामिल किया गया है।
इन 11 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ:
इस बार मंत्रिमंडल का चयन भी सोनिया गांधी के निर्देश पर हुआ। इसमें 11 नए कैबिनेट मंत्री बनाए गए है। जिसमें महेंद्रजीत सिंह मालवीय, हेमाराम चौधरी, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंदराम मेघवाल, शकुंतला रावत का नाम शामिल है। इसमें से हेमाराम चौधरी और रमेश मीणा पायलट खेमे के माने जाते है। जबकि डीग-कुम्हेर से विधायक विश्वेन्द्र सिंह पायलट-गहलोत दोनों खेमे के माने जाते है। टीकाराम जूली, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव का प्रमोशन करते हुए इन्हे कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
इन 4 ने राज्यमंत्री के पद की ली शपथ:
11 कैबिनेट मंत्रियों के बाद 4 विधायकों ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसमें झुंझुनूं से विधायक बृजेन्द्र ओला, मुरारी मीणा, राजेंद्र सिंह गुढ़ा और जाहिदा खान का नाम शामिल है। बृजेन्द्र ओला और मुरारी मीणा पायलट के सबसे करीबी विधायक माने जाते है। जबकि झुंझुनूं की उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनको भी सीएम गहलोत का नजदीकी माना जाता है।
सचिन पायलट ने नए मंत्रिमंडल को लेकर कही ये बात:
सचिन पायलट ने कहा कि मंत्रिमंडल की नई सूची से एक अच्छा संदेश गया है, कुछ खामियां थी लेकिन अब उन्हें भी पूरा कर लिया गया है। राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर सचिन पायलट ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अजय माकन को धन्यवाद दिया। बता दें राजस्थान कांग्रेस में पिछले दो साल से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में राजस्थान कांग्रेस एकजुट दिखाई देगी।
इसे भी पढ़े: राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार आज, 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री लेंगे शपथ, देखें पूरी लिस्ट
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4