Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में आखिरकार कई महीनों के लंबे इंतज़ार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार (Rajasthan Cabinet Expansion) होने जा रहा है। शनिवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। प्रदेश में रविवार शाम 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। मंत्रिमंडल में 12 नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसमें 11 को कैबिनेट मंत्री और 4 को राज्यमंत्री मंत्री बनाया जाएगा। 3 राज्यमंत्रियों का प्रमोशन करते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी।
राजस्थान मंत्रिमंडल के सभी नए विधायकगणों और राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री में प्रमोट हुए तीनों मंत्रियों को बहुत बहुत शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/V6ZptgJWEH
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) November 20, 2021
पायलट खेमे से चार विधायक बनेंगे मंत्री:
बता दें प्रदेश में कांग्रेस पायलट-गहलोत के खेमे में बंटी नज़र आती थी। पायलट-गहलोत के बीच कई बार सत्ता संघर्ष भी देखने को मिला। दोनों का मनमुटाव दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने मंत्रिमंडल विस्तार करके हल निकाला है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में पायलट खेमे से चार विधायक मंत्री बनेंगे। इसमें रमेश मीणा और हेमाराम चौधरी को कैबिनेट मंत्री और वहीं बृजेन्द्र ओला और मुरारी लाल मीणा को राज्यमंत्री बनाया जाएगा। ये चारों विधायक सचिन पायलट के सबसे करीबी माने जाते है।
बसपा से कांग्रेस में आए राजेंद्र गुढ़ा बनेंगे मंत्री:
मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्दलीय और बसपा से आए विधायकों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सभी का सहयोग नहीं होता तो सरकार तब नहीं संभल पाती। इसको ध्यान में रखते हुए बसपा से कांग्रेस में आए झुंझुनूं की उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राज्यमंत्री बनाया जाएगा। राजेंद्र सिंह गुढ़ा को सीएम गहलोत का काफी करीबी माना जाता है। पिछली बार भी गुढ़ा मंत्री रह चुके है। ऐसे में गुढ़ा को शामिल करने से झुंझुनूं के दो विधायक रविवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी ख़ास बातें…
– गहलोत मंत्रिमंडल का शपथग्रहण आज
– 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री आज लेंगे शपथ
– राज्यपाल कलराज मिश्र दिलाएंगे शपथ
– सचिन पायलट खेमे से बनेंगे 4 मंत्री
– 3 राज्यमंत्रियों का हुआ प्रमोशन
– मंत्रिमंडल में अब 2 अल्पसंख्यक चेहरे होंगे
– अब 3 महिला विधायक होगी मंत्री
– 4 SC वर्ग से होंगे कैबिनेट मंत्री
– बसपा से कांग्रेस में आए गुढ़ा मंत्री बने
ये भी पढ़ें: राज्य सरकार के सभी मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा, कल दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे पार्टी मुख्यालय
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4