विश्व में ऐसे कई लोग है जो अपना धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाते हैं, हिन्दू धर्म अपनाने वालों की संख्या अधिक है। हिन्दू धर्म सबसे प्राचीन धर्मों में से एक माना जाता है। हिन्दू संस्कृति से लोग इतने प्रभावित है कि दुनिया की बड़ी -बड़ी हस्तियों ने धर्मांतरण किया है।
- Waseem Rizvi
(Religious Conversion Convert in Hinduism) शिया बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने (Waseem Rizvi Conversion) इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। आज गाजियावाद में यति नरसिंहनंद सरस्वती ने सनातन धर्म में शामिल कराया है। अब वसीम रिजवी त्यागी के नाम से जाने जाएंगे।
Wasim Rizavi, Google Image
वसीम रिजवी ने बताया कि “मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया है, हमारे सिर पर हर शुक्रवार को ईनाम बढ़ा दिया जाता है, आज मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं”।
वसीम रिजवी समेत ऐसी बड़ी हस्तियां है जो पहले भी हिन्दू धर्म अपना चुके है:- (Religious Conversion)
2- Elizabeth Gilbert- एलिजाबेथ गिल्बर्ट प्रसिद्ध लेखिका हैं वे एक बुक को लिखने के लिए भारत गई और उनकी यह बुक वर्ष 2006 में पब्लिश हुई जिसका टाइटल ‘Eat Pray Love’ है जो कि अधिक प्रचलित हुई, उनकी यह किताब 199 हफ्तों तक न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की बेस्ट सेलर लिस्ट बनी रही।
Elizabeth Gilbert, Google Image
बुक को लिखने की प्रेरणा लेने एलिजाबेथ जब भारत आई थी उसी दौरान उन्होंने हिन्दू धर्म अपना लिया था। लेखिका एलिजाबेथ धर्म परिवर्तन और बुक की सफलता को लेकर चर्चा में बनी रही।
3-Aashish Khan Dev Sharma- आशीष खान देव शर्मा अली अकबर खान के पुत्र हैं। इस प्रसिद्ध संगीतकार ने हिन्दू धर्म स्वीकार करने के पश्चात अपने नाम के पीछे देव शर्मा जोड़ लिया। वे प्रख्यात भारतीय सरोदवादक (Sarod- Musical instrument) है।
आशीष खान देवशर्मा, Google Image
4- George Harrison- जॉर्ज हैरिसन एक ऐसे संगीतकार जिन्होंने संगीत को अपना सब कुछ मान लिया था। UK के प्रसिद्ध Rock Band- The Beatles के George गिटारिस्ट थे। वर्ष 160 में हैरीसन ने ईसाई धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया था। विख्यात संगीतकार के जाने-माने बैंड और गानों को पूरी दुनिया ने पसंद किया।
यहां पढ़ें: अनोखा गांव: जहां 12 साल बाद लड़कियां बन जाती है लड़का!, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
George Harrison, Google Image
George Harrison धीरे धीरे अपने बैंड के द्वारा हिन्दू धर्म का प्रचार करने लगे। वर्ष 2001 में उनकी मौत हो गई, जिसके पश्चात उनकी अस्थियों को गंगा और यमुना के पवित्र जल में प्रवाहित किया गया था।
5- M.I.A. (British rapper)- Mathangi ‘Maya’ अपने स्टेज नाम MIA से जानी जाती है ब्रिटिश गीतकार संगीत के साथ डायरेक्टर, पेंटर भी है। अपने करियर की शुरुआती दिनों में उन्होंने हिन्दू देवी मतंगी को ट्रिब्यूट दिया था।
MIA, Google Image
सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्ममेकिंग और डिजाइन के जरिए की। इस प्रकार MIA के गानों में भारतीय संकृति की झलक दिखती है।
6- Miley Cyrus- माइली तब सुर्खियों में आई जब उन्होंने अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति के लिए लक्ष्मी पूजा कारवाई थी। जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था, लेकिन कुछ समय बाद इस फ़ोटो को डिलीट कर दिया था।
Miley Cyrus, Google Image
वैसे आपको बता दें माइली अपने अनोखे ड्रेसिंग और स्टाईल की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, यह कहना मुश्किल है कि उन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया है या नहीं।
देखें यह वीडियो: Sanaya Malhotra news updates
देश दुनिया की खबरों को देखते रहें, पढ़ते रहें.. और OTT INDIA App डाउनलोड अवश्य करें.. स्वस्थ रहें..
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4