RPN Singh Resign: कांग्रेस पार्टी को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे है। मंगलवार को यूपी चुनाव से पहले दिग्गज नेता आरपीएन सिंह (RPN Singh Resign) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी उनके दूसरी पार्टी में शामिल होने पर संशय बरकरार है। लेकिन इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
नया अध्याय शुरू कर रहा हूं’ : RPN सिंह
बता दें आरपीएन सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। उनके इस्तीफे से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आरपीएन सिंह ने अपना इस्तीफा टि्वटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।’ उन्होंने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए अपनी इस्तीफे में लिखा है, ‘मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत इस्तीफा देता हूं. देश, लोग और पार्टी की सेवा करने की मौका देने के लिए शुक्रिया। एक-दो दिन से उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन मंगलवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए यह बड़ा फैसला लिया है।
एक बार लोकसभा सांसद भी रहे आरपीएन सिंह
पिछले कई सालों से आरपीएन सिंह कांग्रेस पार्टी में रहकर मजबूती प्रदान कर रहे थे। वो 1996 से 2009 के बीच यूपी के पडरौना विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं। आरपीएन सिंह पूर्वी यूपी के कुशीनगर से ताल्लुकात रखते है। आरपीएन सिंह एक बार लोकसभा सांसद भी रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
यूपी चुनाव से पहले बड़ा झटका:
जितिन प्रसाद के बाद आरपीएन सिंह के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। हाल ही में कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए उनको पार्टी के स्टार प्रचारकों में दिग्गज नेतों के साथ सूची में शामिल भी किया था। लेकिन अब अचानक उन्होंने यह बड़ा कदम उठाकर सभी को हैरान कर दिया।
इसे भी पढ़े: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए कौन-कौन है इसमें शामिल
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4