Salman Khan Snake Bite: बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेता सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शनिवार देर रात सलमान खान को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद आनन-फानन में उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनको इलाज के बाद छुट्टी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान को बिना जहर वाले सांप (Salman Khan Snake Bite) ने काटा है, इसलिए फिलहाल ज्यादा असर नहीं हुआ है।
रात तीन बजे हुए अस्पताल में भर्ती:
सांप का नाम सुनते ही लोगों के होश के उड़ जाते है। बताया जा रहा है कि सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपने फार्महाउस पर ही थे। शनिवार देर रात अचानक उनको बिना जहर वाले सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उनको नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद सलमान खान को रविवार सुबह 9 बजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।सलमान खान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
फैंस कर रहे हैं सलमान के लिए दुआएं:
बता दें सोमवार को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का जन्मदिन है। लेकिन जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान फैंस को इस खबर से बड़ा झटका लगा है। उनके फैंस इस खबर के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस के लिए हालांकि ये राहत की बात है कि सलमान की सेहत को कोई खतरा नहीं हैं।
फीका रहेगा सलमान खान के बर्थडे का जश्न?
सलमान खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ पनवेल स्थित फार्महाउस में दो दिन पहले ही पहुंचे थे। यहां उन्होंने क्रिसमस और बर्थडे का जश्न मनाने का प्लान किया था। लेकिन अब उनके साथ हुई इस घटना ने उनके जन्मदिन के रंग में भंग डाल दिया है। डॉक्टरों के अनुसार वो अब अगले एक-दो दिन एहतियात के तौर पर घर पर ही आराम करेंगे।
ये भी पढ़ें: बड़ी-बड़ी रैलियों के बीच देश में बढ़ रहा है कोरोना का खौफ, ओमीक्रॉन के मामले भी 150 के पार
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App