Shaniwar ke Upay: जब हम घर पर कोई नई कार या लोहे से बनी कोई वस्तु खरीदते है तो आमतौर पर शनिवार को दिन टालते है। इसके पीछे लोगों का अपना-अपना तर्क माना जाता है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन लोहे से बनी वस्तु खरीदना वर्जित माना गया है। इससे शनिदेव नाराज (Shaniwar ke Upay) हो जाते है। इसके परिणामस्वरूप जातक को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। हम आपको बताएंगे आखिर क्यों इस दिन लोहे की वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए।
लोहे के साथ इन सात चीज़ों को भी ना खरीदें:
शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है। पुराणों के अनुसार शनि भगवान सूर्य देव के पुत्र है। ब्रह्मा के आशीर्वाद से उनका प्रभाव उनके पिता सूर्यदेव से भी कई गुना ज्यादा है। हर मनुष्य की राशि में ज्यादातर ग्रह दो-तीन महीनें रहते है, लेकिन शनिदेव ढाई साल से लेकर साढ़े सात वर्ष तक भी रह सकते है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी जातक की कुंडली में शनि देव आने से पहले ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देते है। शनि देव की वक्र दृष्टि से बचाना चाहिए। शनिवार को आठ चीज़ों को खरीदने से बचना चाहिए। इसमें लोहा, चमड़ा, तेल, कोयला, झाड़ू, काले तिल, नमक और स्याही।
भूलकर भी ना खरीदें लोहे से बनी वस्तु:
शनिवार को भूलकर भी लोहा या लोहे का कोई सामान जिसमें सुई से लेकर गाड़ी तक को शामिल किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार शनिवार के दिन राजा विक्रमादित्य ने शनिदेव को लोहे का आसन दिया था। इस बात से क्रोधित होकर अपनी वक्र दृष्टि डाली थी। तभी से यह मान्यता बनी हुई है। इस दिन लोहे को खरीदना और बेचना अशुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन लोहे के सामान का दान करने से शनि देव काफी प्रसन्न होते है।
राजा हो या रंक कोई नहीं बचता शनि के प्रभाव से:
शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय पालक का दर्जा दिया है। राजा हो या रंक कोई शनि देव के प्रभाव से नहीं बच पाते है। शनि दोष के चलते आपके जीवन में कई तरह की परेशानी आ सकती है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें ऐसा कोई कार्य ना करें जिससे शनि देव क्रोधित हो। शनिदेव ने अगर क्रोधित होकर अपनी वक्र दृष्टि डाल दी तो जीवन में दुखों का पहाड़ टूट जाएगा।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में करणी माता का दिव्य मंदिर, चूहों वाली माता के नाम से है प्रसिद्ध
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। OTT India इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)