Shardiya Navratri 2021: माँ दुर्गा की उपासना का सबसे उत्तम समय नवरात्रि को ही माना जाता है। गुरूवार यानी आज (7 अक्टूबर) से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्री में माँ दुर्गा के नो अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। आश्विन मास में आने वाले नवरात्र को शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2021) के रूप में जाना जाता है। क्योंकि ये नवरात्र श्राद्ध पक्ष के अगले दिन से ही शुरू हो जाते है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा से पहले घट स्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत होती है। घटस्थापना का नवरात्र में बड़ा महत्व माना जाता है।
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त:
हिंदू धर्म में जब भी हम पूजा की शुरुआत करते है तो शुभ मुहूर्त जरूर देखते है। शुभ मुहूर्त में की गई पूजा का महत्व काफी अधिक बढ़ जाता है। नवरात्रि की पूजा और घट स्थापना को भी शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। इससे माँ दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है और हर संकट का हरण होता है। आश्विन मास प्रतिपदा तिथि का आरंभ 06 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है और प्रतिपदा तिथि 07 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।
Navratri greetings to everyone. The coming days are about devoting ourselves to the worship of Jagat Janani Maa.
May Navratri be the bringer of strength, good health and prosperity in everyone’s lives. pic.twitter.com/f42HyGnUYM
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2021
पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई:
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भी माँ दुर्गा के लिए काफी गहरी आस्था है। नवरात्रि के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्विटर पर मां दुर्गा की आरती करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘’सभी को नवरात्रि की बधाई। आने वाले दिन जगत जननी मां की पूजा के लिए खुद को समर्पित करने वाले हैं। नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाएं।’’ इसके अलावा एक और ट्वीट में पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है। जो मां शैलपुत्री से प्रार्थना का है और उसमें लिखा है, ‘’यह नवरात्रि का पहला दिन है और हम मां शैलपुत्री से प्रार्थना करते हैं. यहां एक स्तुति है जो उन्हें समर्पित है।’
यहां पढ़ें: Navratri Vrat Vidhi: नवरात्रि में इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान, भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन
मां के इन नो रूपों की होती है पूजा:
1. मां शैलपुत्री
2. मां ब्रह्मचारिणी
3. मां चंद्रघंटा
4. मां कुष्मांडा
5. मां स्कंदमाता
6. मां कात्यायनी
7. मां कालरात्रि
8. मां महागौरी
9. मां सिद्धिदात्री
यहां पढ़ें: शारदीय नवरात्रि 2021: घटस्थापना का है बड़ा विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4