Sidhu Moose Wala: अगले साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसको लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है। इस समय पंजाब कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है। सूत्रों के मुताबिक सिंगर सिद्धू मूसे वाला पंजाब में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते है। हालांकि अभी इस बात का उन्होंने ऐलान नहीं किया है।
सीएम चन्नी की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ:
पंजाब चुनाव के मद्देनजर सिंगर सिद्धू मूसे वाला ने कांग्रेस का दामन थाम कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। ऐसे में इस बात के कयास लगाए जाने लगे है कि वो आगामी चुनाव में कांग्रेस कि टिकट पर चुनाव लड़ सकते है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में सिद्धू मूसे वाला कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे।
मनसा विधानसभा सीट से लड़ सकते है चुनाव:
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू मूसे वाला के पार्टी में शामिल होने पर कहा कि ”यह पार्टी के लिए बहुत ख़ुशी की बात है। वह पार्टी को आगे ले जाने में मदद करेंगे। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”मूसे वाला हमारे परिवार में नए नहीं हैं। इनका परिवार कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा है. मूसे वाला यूथ आइकॉन हैं। सिद्धू मूसे वाला के पंजाब की मनसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
मनसा से है सिद्धू मूसे वाला का गहरा नाता:
बता दें पंजाब में इस बार कई नामी हस्तियां चुनावी मैदान में नज़र आ सकती है। सिद्धू मूसे वाला के कांग्रेस ज्वाइन के साथ ही उनके भी चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाई जाने लगी है। सिद्धू मूसे वाला का परिवार पहले सक्रिय राजनीति में रह चुका है। उनका परिवार पंजाब के मनसा में ही रहता है। उनकी मां कांग्रेस के समर्थन से पंचायत चुनाव में भाग्य अजमा चुकी है।
ये भी पढ़ें: ओमीक्रोन को लेकर भारत में बड़ी तैयारियां, जानें अब तक के सबसे बड़े अपडेट
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4