Snake Bites Salman Khan: बॉलीवुड के सबसे चहेते अभिनेताओं में शुमार सलमान खान का आज जन्मदिन है। लेकिन इस बार सलमान खान के जन्मदिन का जश्न उनके लिए और उनके फैंस के लिए फीका रहने वाला है। कोरोना के चलते सलमान ने अपना जन्मदिन परिवार के लोगों और कुछ करीबियों के साथ अपने फार्म हाउस पर मनाने का फैसला लिया था। लेकिन जन्मदिन से पहले उनके साथ एक बड़ी डरावनी घटना घटित हो गई। सलमान को उनके फार्म हाउस पर सांप ने काट (Snake Bites Salman Khan) लिया। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। लेकिन एहतियात के तौर पर वो अभी फार्म हाउस पर आराम कर रहे है।
सलमान खान ने बताई आपबीती:
सलमान खान के फैंस के लिए उनके जन्मदिन से पूर्व ऐसी खबर किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई। देशभर में उनके फैंस जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे। लेकिन सलमान को सांप ने कब और कैसे काटा? इस सवाल का जवाब खुद एक्टर सलमान ने दिया है। सलमान ने अपनी आपबीती में बताया कि ”मेरे फार्महाउस में एक सांप आ गया था। जिसको मैं लकड़ी की सहायता से बाहर निकाल रहा था। लेकिन वो उसी दरमियान धीरे-धीरे में मेरे हाथ पर चढ़ गया। फिर मैं उसको हटाने वाला था, उस वक्त उसने मुझे तीन बार काटा। वो एक तरह का जहरीला सांप था। सांप के काटने के बाद मैं करीब 6 घंटे तक हॉस्पिटल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं।
जंगलों में बसा है सलमान का फार्म हाउस:
खबरों की मानें तो सलमान खान का फार्म हाउस काफी बड़ी जगह में है। जिसके आस-पास काफी घने जंगल भी हैं। अभिनेता सलमान खान अपने खाली समय में ज्यादातर टाइम अपने फार्म हाउस पर ही बिताते है। लेकिन इस बार उनको फार्म हाउस पर जन्मदिन के जश्न से पहले इस बड़ी घटना का सामना करना पड़ा है। सलमान अक्सर अपने फार्म हाउस से कई फोटोज शेयर भी करते रहते है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपने फार्म हाउस में दोस्तों के साथ मौजूद थे। यहां सलमान खान अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे।
इसे भी पढे: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में इलाज के बाद मिली छुट्टी
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App