(World cinema) विश्व सिनेमा में बनने वाली सभी फिल्मों के साथ सामाजिक संदेश से जुड़ा रहता है और ऐसे मुद्दों से उजागर किया जाता है, लोग सुनकर या उस विषय पर बात करने से जिझक महसूस करते है। बॉलीवुड में ऐसी अनेकों फिल्में है, हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ काफी चर्चा में है। इसके अलावा Loev, Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga, My Brother…Nikhil, Shubh Mangal Zyada Saavdhan, Aligarh, Fire जैसी फिल्मों के जरिए समाज को अच्छा मैसेज देने का प्रयास किया जा रहा है।
सभी सामाजिक फिल्में LGBTQ से जुड़े टैबू को तोड़ती है, क्योंकि समाज में आज भी कुछ ऐसे रिश्ते हैं जिन्हें खुलकर स्वीकारा नहीं जाता है। फिल्मों की कहानियां कुछ इस प्रकार है:- (Social taboo)
-
Loev (Indian romantic drama)
यह एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा पर आधारित है कहानी दो दोस्तों की है दोनों दोस्त वीकेंड प्लान पर घूमने जाते हैं उनका यह 1 वीक ट्रैवल प्लान एक अलग मोड़ ले लेता है, जिससे उनके मन में यह प्रश्न बार बार होता है कि प्यार क्या है और उनके लिए प्यार का मतलब समझना क्यों जरुरी है।
loev film
-
Fire (फायर)
फायर वर्ष 1996 में आई एक इंडो-कैनेडियन इरोटिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसकी कहानी देवरानी और जेठानी के संबंधों पर आधारित थी। फिल्म में उस समय की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी और नंदिता दास ने मुख्य किरदार निभाया था, उस वक्त फिल्म का बड़े पैमाने पर विरोध किया गया था।
fire film poster, google image
फिल्म में सीता और राधा दोनों देवरानी-जेठानी एक संयुक्त परिवार का हिस्सा हैं. पारिवारिक हालातों की वजह से दोनों का एक-दूसरे के साथ भावुक और शारीरिक सम्बन्ध बन जाता है.
-
Aligarh (अलीगढ़)
अलीगढ़ फिल्म वर्ष 2015 में रिलीज हुई थी यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें विश्वविद्यालय में मराठी विषय के प्रोफ़ेसर रामचंद्र सिराज की कहानी दर्शायी गई है। इस फिल्म में समलैंगिकता विषय को दर्शाया गया है। प्रोफेसर के निजी जीवन और सेक्स रुचि की वजह से उन पर संस्था और और सामज दोनों जगह से बहिष्कार किया जाता है।
aligarh film poster
अलीगढ़ फिल्म की कहानी इसलिए अहम है क्योंकि फिल्म में उस दौर को फिल्माया गया है जब समलैंगिक सम्बन्ध कानूनन अपराध माने जाते थे। फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता है। राजकुमार राव ने फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभाया है।
यहां पढ़ें: कैट का ब्राइडल लुक उड़ा देगा आपके होश, बहनों के लिए शेयर किया भावुक मैसेज…
-
My Brother…Nikhil (माई ब्रदर निखिल)
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म की कहानी निखिल कपूर (संजय सूरी) नाम के स्टेट स्वीमर पर आधारित है। कहानी में उसका एक बॉयफ्रेंड है दोनों एक दूसरे को चाहते हैं। निखिल के जीवन में हालत तब बदतर हो जाते हैं जब पता चलता है कि उसे HIV है।
My Brother…Nikhil- Poster
HIV पता चलने के बाद निखिल का हर कोई उससे घृणा करने लगते हैं, यहां तक कि बॉयफ्रेंड भी। निखिल की बहन अनामिका का किरदार (जूही चावला) ने निभाया है। उसका साथ देती है।
- Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga (एक लकड़ी को देखा तो ऐसा लगा)
इस फिल्म की कहानी LGBT मुद्दों को दर्शाती है. फिल्म में सोनम कपूर आहूजा, राजकुमार राव और अनिल कपूर स्टारर है जिसकी कहानी एक पारंपरिक पंजाबी परिवार की है।
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित है जो दुल्हन बनने का ख्वाब देखती है बाद में उसे पता चलता है कि वह खुद को दुल्हन के रूप में देखती तो है लेकिन उसकी कहानी में कोई पुरुष नहीं है.
यहां पढ़ें: क्या ऐक्ट्रिस रुबीना दीलैक को नहीं मिल रहा है कोई काम, अपने दो घर और कार बेचकर चुकाए पैसे…
- Shubh Mangal Zyada Saavdhan (शुभ मंगल ज्यादा सावधान)
शुभ मंगल ज्यादा सावधान फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म की कहानी में सेक्सुअलिटी जैसे गंभीर विषय को कॉमिक अंदाज में दिखाया गया है। कार्तिक सिंह (आयुष्मान) और अमन त्रिपाठी (जितेन्द्र कुमार) दो दोस्त हैं।
Shubh Mangal Zyada Saavdha-poster
एक फैमिली फंक्शन में दोनों के रिश्ते का सच सभी को पता चल जाता है। सच का पता चलने के बाद दोस्तों की घृणा, परिवार, ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़ता है। उसे जबरदस्ती लड़की से शादी के लिए मजबूर किया जाता है। यह उस टैबू पर प्रहार करती है जिसमें सेम सेक्स रिलेशनशिप को बीमारी के रूप में देखा जाता है।
इन सभी फिल्मों के जरिए समाज में इन सभी विषयों पर टैबू को तोड़ा गया है उसे अच्छे से पेश किया गया है।
देखें यह वीडियो: Latest Bollywood updates
देश दुनिया की खबरों को देखते रहें, पढ़ते रहें.. और OTT INDIA App डाउनलोड अवश्य करें.. स्वस्थ रहें..
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4