Surprised Calf in Dholpur: हिन्दू धर्म में गाय को मां के स्वरुप माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार गाय पूरे शरीर में सभी देवी देवताओं का वास माना जाता है। ऐसी मान्यता हैं की गौ सेवा करने वाले मनुष्यों का जीवन धन धान्य और खुशियों से भर जाता हैं इसलिए गाय माता की पूजा व सेवा करनी ही चाहिए। राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव सामोर उस समय भीड़ एकत्रित जब गाय द्वारा एक विचित्र बछड़े को जन्म (Surprised Calf in Dholpur) देने की सूचना चारों तरफ फ़ैल गई।
बछड़े के थी दो मुंह और 3 जीभ:
अक्सर हमें 5 पैरों की गाय कई बार देखने को मिल जाती है। लेकिन धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव सामोर में एक गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया। गाय ने जिस बछड़े को जन्म दिया था उसके जिसके दो मुंह और 3 जीभ थी। जैसे ही रात को इस बात का पता लगा तो आस-पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ ट्रैक्टर-टेंपो भरकर आने लगी। हर कोई इस दुर्लभ बछड़े के दर्शन करने लिए आतुर दिखाई दे रहा था। दो मुंह और 3 जीभ वाला ये बछड़ा लोगों में कौतुहल का विषय बन गया था। हालांकि बाद में बछड़े की मृत्यु हो गई, जिस पर ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई और इसके बाद बछड़े को समाधि दी गई।
गांव के सभी लोगों ने लिया बछड़े की समाधि बनाने का निर्णय:
वहां सभी लोग ऐसे चमत्कार मान रहे थे। बछड़े के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। लेकिन बछड़े ने सुबह प्राण त्याग दिए। इसके बाद गांव के सभी लोगों ने बछड़े की समाधि बनाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई और इसके बाद बछड़े को समाधि दी गई। लेकिन इस बछड़े के बारे में जिसने भी जाना वो एक बार तो हैरान रह गया था।
क्या है इसके पीछे का विज्ञान:
दुनिया में कई बार कुछ ऐसी घटना देखने को मिलती है जिस पर भरोसा करना मुश्किल होता है। लेकिन जब तथ्य आखों के सामने हो तो इन हैरान करने वाले घटनाओं पर विश्वास करना ही पड़ता है। अगर इसके पीछे के विज्ञान के तथ्य को समझे तो भ्रूण विकास के दौरान अतिरिक्त कोशिकाओं के विकसित होने से ऐसे बच्चों का जन्म होता है। जानवरों और मनुष्य दोनो में कभी- कभी ऐसी घटना देखने को मिलती हैं।
यहां पढ़ें: कुलधरा: राजस्थान का वो शापित गांव जो एक रात में हो गया था वीरान, खौफनाक है इतिहास
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4