Surya Grahan Date Time: 2021 की साल का अंतिम सूर्यग्रहण शनिवार को यानी 4 दिसंबर को लग रहा है। अमावस्या के दिन और शनिवार को पड़ने वाला ये सूर्यग्रहण ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद प्रभावी रहने वाला है। वैसे भारत में इसका असर कम पड़ेगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जब सूर्यग्रहण दिखता नहीं है तो इसका सूतक काल भी नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Date Time) के दिन शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। हिंदू पंचांग अनुसार ये सूर्यग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को लगने जा रहा है।
सूर्य ग्रहण कहां और कब देगा दिखाई?
बता दें सभी इस बात को लेकर चिंतित है कि इस बार लगने वाला ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं.? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी दृश्यता भारत में बिल्कुल नहीं होगी। जिन देशों में यह दिखेगा उनमें अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में होगी। अगर इसके समय की बात करें तो सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। मतलब यह सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे तक रहेगा। भारत में नहीं दिखने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
क्या होता है सूर्य ग्रहण:
विज्ञान के मुताबिक जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा बना लेते है तो उस खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है। इसमें चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, पृथ्वी पर छाया डालता है, कुछ क्षेत्रों में सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध करता है। सूर्य का कुछ हिस्सा बिल्कुल काला नज़र आने लगता है।
कई राशियों पर पड़ता है इसका विपरीत असर:
बता दें सूर्य ग्रहण से कई राशियों पर विपरीत असर पड़ता है। इस बार वृश्चिक, मेष, धनु और वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण विपरीत असर डालता दिखाई दे रहा है। इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ राशियों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छा प्रभाव भी छोड़ता है। ग्रहण काल के समय भगवान की पाठ-पूजा का बड़ा महत्व माना जाता है।
ये भी पढ़ें: आज भी जंजीरों में कैद है ये पेड़, 123 साल पहले अंग्रेजी अफसर ने पेड़ को कराया था गिरफ्तार
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। OTT India इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)