Anemia: शरीर में ब्लड की कमी होते ही कमजोरी महसूस होने लगती है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स और हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाली बीमारी को एनीमिया कहते है। अक्सर महिलाओं और पुरुषों में एनीमिया की कमी देखने को मिलती है। आइए जानते हैं एनीमिया के लक्षणों के बारे में और कैसे घरेलू उपचार से एनीमिया की समस्या दूर की जा सकती है?
एनीमिया के लक्षण:- (Symptoms of Anemia)
- काम करते करते अचानक थक जाना
- आंखों में अंधेरा आ जाना, धुंधला दिखना
- लगातार सिर में दर्द होना
- चक्कर आना
- बालों का झड़ना (Hair Fall problem)
- हाथ पैर की हथेलियां ठंडी रहना
आइए जानते है एनीमिया के घरेलू उपचार के बारे में:- (Home remedies of Anemia)
- अंजीर– रोज एक अंजीर के सेवन से रक्त की कमी दूर होती है, अंजीर को भिगोकर, दूध में उबालकर, द्राक्ष के साथ जूस के सेवन से कई फायदे होते है। शरीर भी स्वस्थ रहता है।
- पालक– हरे पत्ते वाली सब्जियां पालक, मेथी को रोज सेवन करना चाहिए और पालक को दाल, सब्जी के रूप में खाने से शरीर की ताकत मिलती है कमजोरी दूर होती है। दिनभर कर कामों को करने में एनर्जी बनी रहती है। पालक और हरी सब्जियों का सेवन से आयरन की कमी दूर होती है।
- बीटरूट– खाने के साथ सैलेड के रूप में बीटरूट को हररोज खाना चाहिए। सबसे ज्यादा हीमोग्लोबिन की मात्रा बीटरूट में होती है।
- ऐलोवेरा– ऐलोवेरा एक ऐसी वनस्पति है जिसके सेवन से कई शारिरिक बीमारियां दूर होती है। एनीमिया की कमी के दौरान 20 मिली ऐलोवेर जूस रोजाना पीना चाहिए।
- अनार– अनार समेत सभी फलों के सेवन से रक्त की कमी दूर होती है। अनार में आयरन, प्रोटीन, विटामिन की मात्रा ज्यादा होती है।
- अंकुरित दाल एवं अनाज के प्रतिदिन सेवन से रक्त की कमी नहीं होती है, शरीर स्वस्थ रहता है।
- गुड और चने के सेवन से शरीर को आयरन प्राप्त होता है और स्फूर्ति मिलती है।
- सभी फलों का सैलेड के रूप में प्रतिदिन सेवन करना चाहिए। फलों और ड्राई फ्रूट में आयरन की मात्रा प्रचुर मात्रा होती है।
यहां पढ़ें: हिंदुस्तान का हर सातवां किशोर डिप्रेशन का शिकार, स्टेट ऑफ द वर्ल्ड चिल्ड्रन रिपोर्ट से हुआ खुलासा
फोलिक एसिड: हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाने के लिए फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है। क्योंकि शरीर में जब फोलिक एसिड की मात्रा कम होने लगती है एनीमिया की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए शरीर में फोलिक एसिड की नहीं होनी चाहिए। फलों में एप्पल, गाजर, टमाटर विटामिन c से भरपूर फलों और सब्जियों में फोलिक एसिद प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
आपके शरीर में फोलिक एसिड और हीमोग्लोबिन की कमी न होने दें, क्योंकि एनीमिया के अलावा अन्य बीमारियों के शिकार बन सकते हैं।
देखें यह वीडियो: कैसे बचें एनीमिया के लक्षणों से
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4