T20 World Cup 2021: टी-20 विश्वकप के सुपर12 के मैचों का अंतिम दौर चल रहा है। दोनों ग्रुप में अभी तक एक-एक टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है। टी-20 विश्वकप 2021 (T20 World Cup 2021) के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली दो टीम पाकिस्तान और इंग्लैंड है। वहीं तीसरे और चौथे स्थान के लिए अभी टक्कर जारी है। अब सभी की निगाहें भारत के सेमीफाइनल में जगह बनाने पर है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में तभी पहुंच सकती है जब अफ़ग़ानिस्तान अगले मुकाबले में न्यूज़ीलैण्ड पर जीत दर्ज करें।
रन रेट के मामले में भारत ने सभी को पछाड़ दिया:
अंकतालिका में भले ही भारतीय टीम इस समय तीसरे स्थान पर है। लेकिन रन रेट के मामले में भारत ने सभी टीमों को पछाड़ दिया है। स्कॉटलैंड के विरुद्ध मिली बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया का रन रेट +1.619 हो गया है। 4 मैचों में 2 जीत के साथ भारत के कुल 4 अंक हो गए हैं। अब टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने नेट रन रेट के मामले में भारत ने पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान पछाड़ दिया है। पाकिस्तान की रन रेट +1.065 और न्यूजीलैंड की नेट रन रेट +1.277 है
अफ़ग़ानिस्तान से उलटफेर की उम्मीद में टीम इंडिया:
भारत पहले दो मैचों में हार के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के भाग्य के सहारे पर भी है। सभी की निगाहें अफ़ग़ानिस्तान और कीवी टीम के मैच पर टिकी है। अफगानिस्तान टीम न्यूजीलैंड और नामीबिया को बड़े अंतर से हरा दे तो रन रेट के हिसाब से टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद बढ़ जाएगी। अगर कीवी टीम अफ़ग़ानिस्तान को हरा देती है तो टीम इंडिया की सारी उम्मीद खत्म हो जाएगी। न्यूजीलैंड पर बड़े अंतर से जीतने का कोई दबाव नहीं होगा।
अफ़ग़ानिस्तान और स्कॉटलैंड पर टीम इंडिया की बड़ी जीत:
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारने के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था। इस बार टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया जीत की सबसे बड़ी दावेदार थी। लेकिन दो हार से टीम इंडिया का सारा समीकरण ही बिगड़ गया। लेकिन भारतीय टीम ने अफ़ग़ानिस्तान और स्कॉटलैंड को बड़े अंतर से हरकार अपनी उम्मीद कायम रखी है। अब टीम इंडिया के आगे का सफर अफ़ग़ानिस्तान और न्यूजीलैंड पर टिका है। अब भारत के क्रिकेटप्रेमीयों को अफ़ग़ानिस्तान से बड़े उलटफेर का इंतज़ार है।
ये भी पढ़ें: टी-20 में टीम इंडिया को पाकिस्तान से मिली करारी हार, 29 साल बाद पहली बार हारा भारत
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4