28 सितंबर की तारीख, अमर शहीद भगत सिंह का आज के दिन जन्म हुआ था. देश को आजाद कराने के लिए मात्र 23 साल की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए. आज पूरा देश शहीद भगत सिंह की 114वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहा है.
शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लायलपुर में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है. भगत सिंह छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे. एक युवा होने के नाते और युवा जोश के चलते उन्होंने अपनी छाप ऐसी छोड़ी की अंग्रेजों के पसीने छूट गए. लाहौर षडयंत्र के चलते अंग्रेजों ने उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया और वो मनहूस दिन था 23 मार्च 1931 जब लाहौर सेंट्रल जेल में वो भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर चढ़ गए.
ये भी पढ़ें: शहीद भगत सिंह की 114वीं जयंती, जानिए आजादी को लेकर क्या थे उनके नारे और विचार
कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
शहीद भगत सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. साथ ही कहा कि वीर भगत सिंह हर भारतीय के दिल में बसते हैं. उनके साहसी बलिदान ने अनगिनत लोगों में देशभक्ति की चिंगारी जलाई. मैं उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं और उनके महान आदर्शों को याद करता हूं.
आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
The brave Bhagat Singh lives in the heart of every Indian. His courageous sacrifice ignited the spark of patriotism among countless people. I bow to him on his Jayanti and recall his noble ideals. pic.twitter.com/oN1tWvCg5u
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2021
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी श्रद्धांजलि दी. गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि भगत सिंह जी को अपने प्राणों से ज्यादा देश की स्वतंत्रता और सम्मान प्यारा था. वो अल्पायु में ही अपने साहस व क्रांतिकारी विचारों से न सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च प्रतीक बने बल्कि उनके राष्ट्रप्रेम ने पूरे देश को एक किया.
भगत सिंह जी को अपने प्राणों से ज्यादा देश की स्वतंत्रता और सम्मान प्यारा था। वो अल्पायु में ही अपने साहस व क्रांतिकारी विचारों से न सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च प्रतीक बने बल्कि उनके राष्ट्रप्रेम ने पूरे देश को एक किया।
ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें चरण वंदन। pic.twitter.com/Yj0qb47H91
— Amit Shah (@AmitShah) September 28, 2021
इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि परम देशभक्त, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत मां के अमर वीर सपूत शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन.
परम देशभक्त, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत माँ के अमर वीर सपूत शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
अपनी अल्पायु में अपने शौर्य एवं पराक्रम से जनमानस में स्वाधीनता की अलख जगाने और मां भारती के लिए न्यौछावर आपका जीवन युवाओं में सदैव देशप्रेम की लौ जलाता रहेगा।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 28, 2021
इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन.
भारत माता के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
ਭਾਰਤ ਮਾਂ ਦੇ ਵੀਰ ਸਪੂਤ, ਮਹਾਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਸ਼ਹੀਦ-ਏ-ਆਜ਼ਮ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ 'ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੋਟਿ ਕੋਟਿ ਪ੍ਰਣਾਮ। pic.twitter.com/oP885QMkAM
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 28, 2021
ये वीडियो भी देखें:
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4