Tomato Latest Price: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। भले ही अब पेट्रोल-डीजल के दामों में सरकार ने राहत दी है। लेकिन सब्जियों के दाम चार गुना तक बढ़ गए है। सब्जियों की कीमत बढ़ने रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। कम आवक और शादियों की सीजन के चलते टमाटर (Tomato Latest Price) के दाम कई जगहों पर 100 रूपये के पार पहुंच गए है। बिना टमाटर सब्जी का जायका अच्छा नहीं लगता है। टमाटर के दामों में आई बड़ी तेज़ी के चलते मंडियों से लोग बिना टमाटर लिए ही घर जा रहे है। आपको जानकर हैरानी होगी चेन्नई में टमाटर के दाम 160 रूपये प्रति किलो के पार पहुंच गए है।
आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बाढ़ के कारण बढ़े दाम:
कुछ ही समय पहले किसान अपनी सब्जियों के सही दाम नहीं मिलने के चलते सड़क पर टमाटर डालकर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे थे। लेकिन अब टमाटर के दाम पेट्रोल से भी महंगे हो गए है। टमाटर की बढ़ती की कीमत के पीछे आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आई बाढ़ को मुख्य कारण माना जा रहा है। इसके साथ शादियों के सीजन में भी सबसे अधिक मांग टमाटर की ही देखने को मिलती है। कम पैदावार और ज्यादा मांग के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन लागत में तेजी से टमाटर की कीमत आसमान चढ़ रही है।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश:
चीन प्रति वर्ष 56,423,811 टन उत्पादन मात्रा के साथ दुनिया में सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक है। वहीं इसके बाद दूसरे स्थान पर भारत का स्थान आता है। भारत में टमाटर की खेती कई राज्यों में की जाती है।जिनमें से नंबर वन पर आंध्रप्रदेश आता है। कर्नाटक में भी टमाटर की काफी खेती की जाती है। उतर भारत के किसान भी टमाटर की खेती करते हैं। उत्तर भारत के राज्यों में टमाटर की सबसे ज्यादा खेती मध्यप्रदेश में की जाती है।
ये भी पढ़ें: आज भी जंजीरों में कैद है ये पेड़, 123 साल पहले अंग्रेजी अफसर ने पेड़ को कराया था गिरफ्तार
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4