UP Assembly Polls 2022: राजनीति में जो दांव-पेंच चले जाते है उनसे कई बार हार बाज़ी भी पलट जाती है। शायद यूपी में कांग्रेस भी इस बार कुछ ऐसा ही बड़ा दांव खेलने जा रही है। यूपी विधानसभा में कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पिछले कुछ महीनों से काफी सक्रिय नज़र आ रही है। हालांकि पिछले 30 सालों से कांग्रेस यूपी में सत्ता से बाहर है फिर भी इस बार चुनाव में प्रियंका गांधी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा एलान किया है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Assembly polls 2022) के लिए कांग्रेस पार्टी अपने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।
महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को राजनीति में 40% हिस्सेदारी देने का वचन निभायेंगे।
महिलाएं बनेंगी राजनीति में भागीदार, कांग्रेस दिलाने जा रही है महिलाओं को उनका अधिकार। #लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ#40KiShakti pic.twitter.com/SY401iNzsr
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 19, 2021
कांग्रेस कर सकती है यूपी में बड़ा खेला:
बता दें इस समय यूपी में भाजपा की सरकार है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी राजनीतिक पंडित जहां भाजपा को सबसे मजबूत मान रहे है, वहीं दूसरे स्थान पर अखिलेश यादव की सपा का माना जा रहा है। आपको बड़ा ताज्जुव की बात हैं कि कांग्रेस को बसपा के भी बाद चौथे स्थान पर माना जा रहा हैं। यह वहीं कांग्रेस पार्टी जिसका किसी समय यूपी सहित पूरी देश में बोलबाला था।
अब यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस एक बार फिर सत्ता वापसी के लिए पुरजोर लगा रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए ये आसान नहीं होगा। लेकिन मंगलवार को एक बार फिर प्रियंका गांधी ने महिला सशक्तीकरण के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। इससे आने वाले चुनाव में महिला चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी।
सुर्ख़ियों में रहा पोस्टर ”लड़की हूं, लड़ सकती हूं”
प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेसवार्ता में नारी सशक्तिकरण का बैनर लगा था, उसका थीम था, लड़की हूं, लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के हित में कांग्रेस का यह निर्णय उस पारो के कहने पर है, जिसने संगम पर मेरा हाथ पकड़कर कहा था मैं राजनीति में आना चाहती हूं। यह निर्णय, वैष्णवी, पारो, हाथरस की बेटी और प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है, बदलाव चाहती हैं।
यह निर्णय उस पूजा और मधु के लिए भी है जो रात के अंधेरे में मुझे सीतापुर के पीएसी कंपाउंड में घेरकर ले गई। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि आज सत्ता का नाम खुले आम पब्लिक को कुचलने का बन गया है। महिलाएं ही इस माहौल को करुणा के साथ बदल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व जरूरी हो गया है।
‘खोई जमीन’ को फिर से हासिल करने की कोशिश में कांग्रेस:
बता दें लखीमपुर की घटना का प्रियंका गांधी ने जमकर विरोध किया था। इसको लेकर उन्हें दो दिन यूपी पुलिस की गिरफ्त में भी रहना पड़ा था। लेकिन इस दौरान रौद्र अवतार भी देखने को मिला। वहीं उनका गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने वाले वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी और बसपा को भी कहीं ना कहीं एक बार फिर सोचने पर मजबूर किया। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि आने वाले चुनाव में सपा या बसपा कांग्रेस के साथ हाथ मिलाती है या नहीं..?
यहाँ पढे: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल, तेल की बढ़ती कीमतों का जिम्मेदार कौन?
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4