UP Cabinet Expansion: यूपी विधानसभा चुनाव से कुछ ही महीनों पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल में विस्तार (UP Cabinet Expansion) किया है। इसमें 7 नए मंत्रियों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सोमवार शाम को सभी नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। सीएम योगी का मंत्रिमंडल विस्तार आने वाले चुनावों को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है।
मा. कैबिनेट मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व प्रदान किया गया है।
आपको हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 27, 2021
जितिन प्रसाद पर थी सभी की निगाहें:
सीएम योगी आदित्यनाथ के इस विस्तार में सभी की निगाहें कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद पर टिकी थी। जितिन प्रसाद काफी समय से यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे थे। लेकिन कुछ महीनों पहले ही वो कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। जितिन प्रसाद यूपी में कांग्रेस के लिए दिग्गज ब्राह्मण नेता माने जाते थे। ऐसे में भाजपा ने भी उनको वहीं तवज्जो दी है जो उन्हें कांग्रेस में मिलती थी। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
जानिए किसको मिला कौनसा विभाग:
जितिन प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)- प्राविधिक शिक्षा विभाग
पलटू राम (राज्यमंत्री)- सैनिक कल्याण , होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
संगीता बलवंत (राज्यमंत्री)- सहकारिता विभाग
धर्मवीर प्रजापति (राज्यमंत्री)- औद्योगिक विकास विभाग
छत्रपाल सिंह गंगवार (राज्यमंत्री)- राजस्व विभाग
संजीव कुमार (राज्यमंत्री)- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
दिनेश खटीक (राज्यमंत्री)- जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग
यूपी में अगले साल होने है विधानसभा चुनाव:
विभाग के बंटवारे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए सभी को बधाई दी। सीएम योगी ने लिखा ”उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में कल शामिल हुए सभी नए सदस्यों को आज विभागों का दायित्व प्राप्त हो गया है। मुझे विश्वास है कि आप सभी के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे।आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।”
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी करीब 6 महीनों का समय रहा है। राजनीति के जानकारों के मुताबिक भाजपा ने नए मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत राजनीतिक समीकरण भी साधने की कोशिश की है। यूपी में ब्राह्मण वोटों पर इस बार बसपा, सपा और कांग्रेस तीनों पार्टियां नजर बनाए हुए है। लेकिन सीएम योगी ने जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाकर बड़ा दांव खेला है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी और निषाद पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव: धर्मेंद्र प्रधान
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4