UP Chunav 2021: यूपी चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस समय राजनीति के हर दांव-पेंच अपना रहे है। पहले अखिलेश यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से गठबंधन (UP Chunav 2021) करके सभी को चौंका दिया था। उसके बाद बसपा से निकाले गए 6 विधायकों को पार्टी में शामिल किया। अब अखिलेश यादव यादव ने एक और बड़ा दांव खेला है। रामअचल राजभर को सपा में शामिल कर लिया। इससे अखिलेश प्रदेश के राजभर वोटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने में लगे है।
पूर्वांचल में राजभर समुदाय करता है किंगमेकर की भूमिका अदा:
बता दें पूर्वांचल की सियासत में राजभर समुदाय किंगमेकर की भूमिका अदा करते है। पिछली बार प्रदेश में भाजपा सरकार के पूर्ण बहुमत के पीछे भी राजभर समुदाय ने अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार चुनाव से पहले राजभर समुदाय के दिग्गज नेताओं ने सपा से हाथ मिलाया है। इससे आने वाले चुनावों में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। अखिलेश यादव सूबे में छोटे राजनीतिक दलों से गठजोड़ करके राजनीतिक समीकरण को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे है। राजनीतिक पंडितों की माने तो राजभर वोट इस बार सपा को मजबूत करते दिखाई दे रहे है।
राजभर वोट रखते है कई सीटों पर अपना प्रभाव:
इससे सपा को आने वाले चुनाव में फायदा जरूर होता दिखाई दे रहा है। यूपी में राजभर वोट कई सीटों पर अपना प्रभाव रखते है। ऐसे में पिछली बार भाजपा का साथ देने वाले राजभर इस बार सपा के साथ नज़र आ सकते है। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ओपी राजभर बीजेपी के सहयोगी बने थे। एक दर्जन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। उनके चार विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे।
पूर्वांचल में अमित शाह संभालेंगे बागडोर:
विपक्ष की सक्रियता को देखते हुए पूर्वांचल में चुनाव प्रबंधन की बागडोर अमित शाह खुद संभालने की तैयारी में जुटे हैं और इसका सबसे बड़ा कारण ये भी है कि अमित शाह को 2014, 2019 लोकसभा चुनाव और 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव की जीत का श्रेय दिया जाता है। अमित शाह किसी भी तरह पूर्वांचल में पार्टी की पकड़ को कमजोर नहीं होने देंगे। ऐसे में देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या यूपी में इस बार पूर्वांचल में भाजपा को सपा टक्कर दे पाएगी या नहीं..?
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4