UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के आयोजन कर रही है। राजनीति के जानकारों के अनुसार यूपी में सत्ता की चाबी इन महिला वोटों के पास ही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इसको लेकर भाजपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। मायावती (UP Chunav 2022) ने इसको लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि ”भाजपा-कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है। इसको लेकर मायावती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए है।
1. देश में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है किन्तु वे अभी भी काफी अधिकारों से वंचित हैं, जबकि उन्हें कानूनी अधिकार देकर सशक्त बनाने हेतु परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का काफी योगदान रहा है और अब बीएसपी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने वाली पार्टी है।
— Mayawati (@Mayawati) December 22, 2021
महिलाएं आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं: मायावती
महिला सशक्तिकरण के नाम पर भाजपा-कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मायावती ने पहले ट्वीट में महिलाओं के अधिकारों को लेकर लिखा कि ”देश में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है किन्तु वे अभी भी काफी अधिकारों से वंचित हैं, जबकि उन्हें कानूनी अधिकार देकर सशक्त बनाने हेतु परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का काफी योगदान रहा है और अब बीएसपी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने वाली पार्टी है।
महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर सिर्फ दिखावा:
इसके बाद प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ” हालांकि कांग्रेस व भाजपा आदि की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति लगभग एक जैसी ही धारणा है व इनका रवैया ज्यादातर दिखावटी ही होता है जबकि बीएसपी सरकार में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक आत्मनिर्भरता हेतु काफी प्रयास किए, जिन्हीं को अब विरोधी पार्टियाँ भुना रहीं हैं।
लोकसभा व विधानसभाओं में लागू हो आरक्षण:
मायावती ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर कहा कि ”महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में कांग्रेस की तरह भाजपा भी गंभीर नहीं है। लोकसभा व विधानसभाओं में उनके लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मामला वर्षों से लम्बित पड़ा होना इसका जीता-जागता प्रमाण है तथा इनका यह आरक्षण जरूर लागू होना चाहिए, बीएसपी की यह माँग है।
इसे भी पढ़े: कोलकाता नगर निगम में चला दीदी का जादू, भाजपा को फिर लगा तगड़ा झटका
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4