UP Congress News: यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां राजनीतिक पंडित इस बार उत्तरप्रदेश में भाजपा-सपा की सीधी टक्कर मान रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव के लिए खास प्लान तैयार करने में लगी है। पिछले तीन दशक से कांग्रेस अपना खोया जनाधार वापस पाने में जुटी है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (UP Congress News) खुद मैदान में उतर चुकी है।
कांग्रेस कमेटी का जिलेवार प्रशिक्षण:
कांग्रेस यूपी चुनाव से 6 महीने पहले से अपनी तैयारियों में लग चुकी है। कांग्रेस कमेटी का जिलेवार प्रशिक्षण शुरू हो चूका है। शनिवार को चित्रकूट, मैनपुरी, रायबरेली, सहारनपुर और बदायूं सहित कई अन्य जिलों में प्रशिक्षण हुआ। 24 अगस्त से शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभी तक यूपी के 35 जिलों में प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। प्रियंका गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई।
58 हज़ार गावों में बनेंगे कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्ष: प्रियंका गांधी
वीडियो के जरिए प्रियंका गांधी ने पार्टी के पदाधिकारियों को सन्देश दिया। प्रियंका ने कहा कि ”गांव-गांव कांग्रेस दिखने लगी है, अगले 20 दिनों में कांग्रेस के दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 दिनों में 58 हज़ार ग्राम सभाओं में कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्ष बनेंगे। यह सभी पदाधिकारी 2022 के चुनाव में बूथ स्तर से लेकर संगठन को मजबूत करने में लग जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों पर कांग्रेस की नज़र:
प्रियंका गांधी इस बार चुनाव से पहले शहरों के बजाय गावों पर ज्यादा फोकस कर रही है। राजनीति के जानकरों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लोगों में कांग्रेस के प्रति लगाव बाकी है। ग्रामीण वोटर यूपी चुनाव में अहम भूमिका अदा करते है। देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि अगर प्रियंका गांधी का ये दांव अगर चल जाता है तो आने वाले यूपी चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी नज़र आएगी।
यहाँ पढ़ें: 70 साल में जो भी देश की पूंजी बनी, उसे मोदी सरकार ने बेच दिया: राहुल गांधी
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4