UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के 4 एमएलसी सदस्य भारतीय जनता पार्टी (UP Election 2022) में शामिल हो गए। ये चारों MLC स्थानीय निकाय समूह से चुने गए थे और इनका कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो रहा है। इससे कुछ दिन पहले बसपा के 6 विधायकों सपा ने अपनी पार्टी में शामिल किया था।
भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री @swatantrabjp की उपस्थिति में सपा के चार एमएलसी श्री सीपी चंद्र, श्री नरेंद्र भाटी, श्रीमती रमा निरंजन एवं श्री रविशंकर 'पप्पू' ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।#BJP4UP pic.twitter.com/apzQ7KlC4n
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 17, 2021
ये चार नेता हुए शामिल भाजपा में:
बता दें सपा का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले एमएलसी सदस्यों में जो नाम शामिल है उनमे रविशंकर सिंह, सीपी चंद्र, रमा निरंजन और नरेंद्र भाटी है। इन चारों नेताओं को यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के दिग्गज नेता दिनेश शर्मा और केशव मौर्य भी मौजूद थे। भाजपा को आगामी चुनाव में इन चारों नेताओं से काफी फायदा होने की उम्मीद है।
अखिलेश यादव को शायद नींद ही नहीं आएगी: स्वतंत्र देव सिंह
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ”ये नेता कई सालों तक सपा के पक्के सिपाही के तौर पर कार्य कर रहे थे। इसके पार्टी में आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। जबकि सपा का इस बार भी सफाया होना तय है। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ”आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव को शायद नींद ही नहीं आएगी।”
अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका:
चुनाव से कुछ ही समय पहले एक साथ चार एमएलसी इस तरह भाजपा में शामिल होने से अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम यूपी में गुर्जर वोटों की काफी अहमियत मानी जाती है। ऐसे में नरेंद्र भाटी का भाजपा में शामिल होना सपा को सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। नरेन्द्र सिंह भाटी सपा मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं।
ये भी पढ़ें: राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- लॉकडाउन लगाने पर विचार करे सरकार
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4