UP Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा रखा है। कुछ दिनों पहले ही भाजपा ने प्रदेश के 6 जिलों से जनविश्वास रैली की शुरुआत की थी। बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता हर दिन अलग-अलग स्थानों पर जनविश्वास रैली को संबोधित कर रहे है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में हुई जनविश्वास रैली (UP Election 2022) को संबोधित किया। यहां जनसभा में अमित शाह ने इत्र व्यापारी पर पड़े छापों का जिक्र करते हुए कहा कि ”इससे पता चल रहा है कि सपा के पापों की जड़ें कितनी गहरी हैं।
समाजवादी इत्र की दुर्गंध आज पूरे प्रदेश में फैल गई है। आज जब इत्र वाले मित्र के काले धन पर रेड पर रही है तो इनके पेट में उबाल हो रहा है: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah#JanVishwasYatra pic.twitter.com/Kjw82usUJl
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 31, 2021
शाह ने पूछा कार सेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं?
अयोध्या भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्बोधित करते हुए कहा कि ”इस भूमि ने सालों तक प्रभु श्रीरामलला के जन्मस्थान के लिए संघर्ष किया है. यहां अनेक बार विनाश भी हुआ, निर्माण भी हुआ। मगर हर बार विनाश पर निर्माण ने विजय प्राप्त की। अमित शाह ने विपक्षी दलों से पूछा कि कार सेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं? अयोध्या में राम नवमी के उत्सव को किसने बंद करवा दिया था? दीपोत्सव को किसने बंद किया था? राम भक्तों पर डंडा किसने चलाया था? ये हमको याद रखना चाहिए।
यूपी की जनता से मेरा गहरा लगाव है: अमित शाह
मैं उत्तर प्रदेश में जब भी आता हूं तो बहुत ही भावुक और रोमांचित हो जाता हूं। 2014 में मैं भाजपा का प्रभारी था, 2017 और 2019 में अध्यक्ष था। इन तीनों चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा पर भोले शंकर की तरह कृपा की है। बुआ-बबुआ के शासन में हमारी आस्था का सम्मान नहीं होता था। आज नरेन्द्र मोदी जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी आस्था को गौरव प्रदान करने का काम कर रहे हैं।
रायबरेली में सीएम योगी ने बोला कांग्रेस पर जमकर हमला:
रायबरेली में जनविश्वास रैली को संबोधित करते सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि ” रायबरेली की जिस धरती पर मां गंगा की पूजा होती है। ऋषि-मुनियों ने अपने तप और साधना से इस धरती को पवित्र किया। वहीं दूसरी तरफ यहां का जनसमर्थन लेकर कांग्रेस जब सत्ता में आती थी तो ये कहते थे कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। कांग्रेस ने सदैव देश के साथ कुठाराघात किया है। देश के अंदर आतंकवाद की जड़ और देश के अंदर भाषाई दंगा कराने की अगर कोई जड़ है तो वह कांग्रेस ही है।
इसे भी पढ़े: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे या नहीं? चुनाव आयोग जनवरी में लेगा फैसला
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4