UP Zila Panchayat Chunav: शनिवार का दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए काफी अहम माना जा रहा था। यूपी में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव (UP Zila Panchayat Chunav) में शानदार जीत से परचम लहराया है। बीजेपी ने 75 में से 67 सीटों पर कब्जा कर लिया है। तो वहीं समाजवादी पार्टी के हिस्से में महज 5 सीटें आई हैं अन्य को पांच सीटों पर जीत हासिल हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा था।
समाजवादी पार्टी के गढ़ ‘बदायूं’ में जीती भाजपा:
बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है, लेकिन वहां भी बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया। इसके अलावा हाथरस, बाराबंकी, फिरोजाबाद, प्रयागराज समेत 65 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की। फिरोजाबाद से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हर्षिता सिंह जीतीं।
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है।
यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है।
सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 3, 2021
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जीत की बधाई:
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का श्रेय पीएम मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों को देते हुए कहा है कि यह प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।
यहां पढ़ें: इस दिन होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार!, इनको मिल सकती है जगह
सपा की रेखा यादव ने एटा में दर्ज की बड़ी जीत:
वहीं एटा में समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याक्षी रेखा यादव अपनी प्रतिद्वंदी बीजेपी की विनीता यादव से 20 मतों से विजयी हुई। रेखा यादव को 24 मत मिले, विनीता यादव को 4 मत मिले जबकि 2 मत निरस्त हुए।
22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये जिनमें इटावा जिले को छोड़कर 21 निर्वाचित अध्यक्ष सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं। इटावा में समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। 67 जिलों में बीजेपी, पांच जिलों में सपा और 1-1 सीट पर जनसत्ता दल, राष्ट्रीय लोकदल और एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली।
यहां पढ़ें: CM तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री..?
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
iOS: http://apple.co/2ZeQjTt