Vallabh Nagar By Election 2021: राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। लेकिन इन दोनों सीटों में वल्लभनगर विधानसभा सीट हॉट सीट (Vallabh Nagar By Election 2021) बन गई है। यहां कांग्रेस-भाजपा के साथ जनता सेना और आरएलपी पार्टी ने पूरा जोर लगा रखा है। इस सीट पर मुकाबला बेहद रोचक बन गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी हार जीत का अंतर काफी कम रहने वाला है। त्रिकोणीय मुकाबले वाली इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार भाजपा से ज्यादा बड़ी चुनौती सत्ताधारी पार्टी के लिए आरएलपी और जनता सेना बनती दिखाई दे रही है।
वल्लभनगर विधानसभा सीट कांग्रेस रहा हैं दबदबा:
अगर बात करें इस सीट पर कौन मजबूत है और कौन कमजोर तो उससे पहले इस विधानसभा के इतिहास पर गौर करना जरुरी होगा। वल्लभनगर विधानसभा सीट पर हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है। वर्ष 1952 से हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का 9 बार विधायक बना हैं। कांग्रेस पार्टी ने यहां हर बार शक्तावत परविार को ही चुनावी मैदान में उतारा है, जिसमें 6 बार गुलाब सिंह शक्तावत और 2 बार गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने जीत दर्ज की है। वहीं अब गजेन्द्र सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी प्रिति शक्तावत को टिकट दिया है।
रणधीर सिंह भिंडर से कांग्रेस को मिल रही हैं बड़ी टक्कर:
भाजपा के लिए यहां जीत दर्ज करना काफी मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि पहले भाजपा के साथ रहे दो अन्य प्रत्याशी चुनवी मैदान में है। कांग्रेस को सबसे बड़ी चुनौती तो जनता सेना के रणधीर सिंह भिंडर और भाजपा को छोड़ आरएलपी में गए उदयलाल डांगी से मिल रही है। जहां जनता सेना के रणधीर सिंह भिंडर यहां पहले भी विधायक रह चुके है और उनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
पिछले चुनाव में भी वो मात्र 3-4 हज़ार मतों से हार गए थे। ऐसे में इस बार कांग्रेस के लिए भिंडर बड़ी चुनौती माने जा रहे है। जबकि उदयलाल डांगी के लिए चुनाव प्रचार में खुद आरएलपी के सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल लगे हुए है। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि यहां से जीतकर कौन राजस्थान विधानसभा पहुंचता हैं।
ये भी पढ़ें: आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम, कोरोना काल में 10वीं बार करेंगे राष्ट्र को संबोधित
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4