VGGS 2022 Postponed: सबसे बड़ी इवेंट वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को गुजरात सरकार ने स्थगित कर दिया है, कोरोना और नए कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस देश में बढ़ते जा रहे हैं जिस वजह से सभी राज्यों की सरकार अलर्ट है। गुजरात राज्य सरकार ने केस के बढ़ते मामलों की वजह से समिट रद्द करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें ग्लोबल समिट की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही थी, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व के प्रेसीडेंट और महानुभाव हिस्सा लेने वाले थे उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी। यह इवेंट वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की 10वीं समिट थी। यह समिट 10 -15 जनवरी 2022 तक चलने वाली थी। इसी बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
vibrant global summit
आपको बता दें, पिछले 24 घंटे अहमदाबाद में कोरोना के सबसे ज्यादा 1,637 मामले दर्ज हुए हैं और गुजरात राज्य में कोरोना के 3,350 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि, “स्कूलों को बंद करने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और ना ही अधिकारियों के साथ कोई बैठक हुई है”।
यहां पढ़ें: PM Modi Security Breach: राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, SC पहुंचा मामला, पढ़ें अब तक क्या-क्या हुआ
covid-19- google image
कोविड-19 अपडेट (Updates Covid-19)
PIB की खबर के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 148.67 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। भारत में वर्तमान में 2,85,401 सक्रिय मामले। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.81 प्रतिशत स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.81 प्रतिशत। पिछले 24 घंटों के दौरान 19,206 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,43,41,009 मरीज स्वस्थ हुए। बीते चौबीस घंटे के दौरान 90,928 नए मामले सामने आए। दैनिक पॉजिटिविटी दर 6.43 प्रतिशत है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 3.47 प्रतिशत है। अभी तक कुल 68.53 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।
देखें यह वीडियो: PM Modi Discussion with UP BJP on UP Election
देश दुनिया की खबरों को देखते रहें, पढ़ते रहें.. और OTT INDIA App डाउनलोड अवश्य करें.. स्वस्थ रहें..
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4