How’s the Josh ? How’s the Josh कहकर एक दमदार केरेक्टर प्ले करने वाले विक्की कौशल अब सुर की दुनिया में गाते नजर आ रहे है| उनकी एक नई फिल्म आ रही है, जिसमे वो सिंगर का रोल अदा कर रहे है|
“डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की है फिल्म”
डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की आने वाली फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर एक साथ नज़र आएंगे| फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और अभी फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन हो रहा है| फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नही किया गया है|
“विजय कृष्ण आचार्य के करीबियों ने बताया “
फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के करीबियों ने बताया की “विक्की ने इससे पहले 2015 में फिल्म ‘जुबान’ की थी। इनकी आने वाली फिल्म एक म्युजिकल कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में विक्की का किरदार बड़ा फनी सा क्रिएट किया गया है। वह रात को जगरातों में भजन गाता है और गंगा किनारे आरती भी करता है। उसकी खास बात तो यह है कि वो भजन को बड़ी शालीनता से फिल्मी धुनों पर गाता है। इसमें कहीं से कोई फन, मजाक मस्ती नहीं की गई है। विक्की का किरदार बहुत गंभीरता से भजन गायन के पेशे में संलिप्त है।
“मुंबई में बनारस जैसा सेट बनाया गया है”
Image Source: Google
“फिल्म के लिए मुंबई में ही बनारस का सेट क्रिएट किया गया है| जिस तरह बनारस के चौक-चौराहे, मार्किट, और कोठियो में घरो के अंदर मंदिर, तुलसी के पौधे होते है, हुबहू वेसे ही फिल्म का सेट भी बनाया गया है| कोरोना के चलते 75 फीसदी फिल्म की शूटिंग स्टूडियो और सेट पर ही हुई है|
यहाँ पढे: रणवीर अब करेंगे इस इंटरनेशनल सेलेब्रिटी के साथ शो
“इस रोल में ढलने के लिए विक्की कौशल ने की है बहुत मेहनत”
Image Source: youtube
विक्की कौशल ने बनारसी केरेक्टर में ढलने के लिए काफी मेहनत की है| बनारसी पंडितो की बॉडी लैंग्वेज, उनके बात करने का लहजा सब सिखाने के लिए सेट पर ट्रेनर आते थे| जिस तरह से बनारसी पंडित आरती, मंत्रोचारण आदि करते है उन सब को सिखने के लिए विक्की कौशल ने बहुत अभ्यास किया है| गंगा आरती के तरीके को भी उन्होंने अच्छे से सिख लिया| वो युवा जो गंगा घाट पर आकर मिनटों में पेंट शर्ट चेंज करके झटपट धोती _ कुरता पहन लेते है, उसका भी विक्की ने रियाज़ किया|
“फिल्म में मानुषी छिल्लर भी है म्यूजिशियन”
Image Source: Google
फिल्म में विक्की कौशल के अपोजिट मानुषी छिल्लर है| जो मॉडर्न खयालो की लड़की है| एक म्यूजिशियन है और शादी व बर्थडे पार्टीज में गाना गाती है|
फिल्म आपको कैसी लगेगी खैर ये तो बनने के बाद ही पता चलेगा| इंतजार है, फिल्म के रिलीज होने का दर्शको को विक्की और मानुषी की जोड़ी कितना पसंद आती है | साथ ही देखना यह है की “hows the josh” और “सा रे गा मा पा “ का संगम कैसा रहेगा|
यहाँ पढे:“हे माँ, माताजी!” क्या यह एक्ट्रेस है शो की नयी दयाभाभी?
ऐसी ही रोचक खबरों के लिए जुड़े रहे OTT INDIA के साथ
अधिक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4